fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment19 साल बाद फिर लौट रहा मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान, सोशल...

19 साल बाद फिर लौट रहा मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान, सोशल मीडिया में मचाया धूम !

गूगल पर ट्रेंड कर रहा शक्तिमान साथ ही शक्तिमान का नया लुक भी गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है.

भारतीय टेलीविजन के इतिहास का पहला सुपर हीरो शक्तिमान जो 90 के दशक बच्चों के लिए शक्तिमान शो किसी जादुई दुनिया से कम नहीं था. टीवी और फिल्म एक्टर मुकेश खन्ना ने इस शो को लिखा और डायरेक्ट किया था. अब एक बार फिर मुकेश खन्ना शक्तिमान बनकर लौटे हैं. दरअसल, 19 साल बाद मुकेश खन्ना अपना हिट और पॉपुलर सुपरहीरो शो शक्तिमान लेकर आए हैं. बीते दिन ही मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में सामने आए थे, जिसके बाद से मुकेश खन्ना और उनका शो शक्तिमान गूगल पर टॉप ट्रेंडिंग में आ रहा है. अब गूगल पर महज 14 घंटे में न्यूज ब्रेक होने के बाद 20 हजार से ज्यादा बार इसे सर्च किया गया है.

Screenshot 2024 11 13 200608

गूगल पर ट्रेंडिंग है शक्तिमान
हालांकि, इस बार शक्तिमान थोड़ा ज्यादा उम्र के जरूर हो गए हैं, लेकिन उनका जोश आज भी बरकरार है. बता दें कि, गूगल पर शक्तिमान का सर्च पर्सेंट 1000 फीसदी तक जा पहुंचा हैं. वहीं एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने नए शक्तिमान पर कहा, सफर जो मैंने 1997 में शुरू किया था, जो 2005 तक चला था, वो अभी तक खत्म नहीं हुआ है, आज की जनरेशन बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, उन्हें थोड़ा संभलने की जरूरत है, शक्तिमान का संदेश इस बार बहुत बड़ा होगा’. बता दें, मुकेश खन्ना अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिस पर वो शक्तिमान के बारे में बताते रहते हैं. वहीं, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुकेश खन्ना शक्तिमान लुक में पोस्टर और टीजर शेयर किए हैं.

Screenshot 2024 11 13 200904 1


400 से ज्यादा एपिसोड
वहीं, टीजर में शक्तिमान हवा में उड़कर सीधा एक स्कूल में पहुंचता है. वहीं बैकग्राउंड में शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वाली देशभक्ति धुन बज रही है. बता दें कि, साल 1997 में शक्तिमान सरकारी चैनल दूरदर्शन पर ऑन एयर हुआ था. इंडियन टीवी के इतिहास में शो शक्तिमान का नाम अमर हो चुका है. शक्तिमान ने सफल 450 एपिसोड पूरे किये थे. अब एक बार फिर शक्तिमान परदे पर लौट रहा है ऐसे में देखना दिलचस्क्याप होगा कि सोशल मीडिया के जमाने में पहले के भांति शक्तिमान अपना नया शक्तिमान शो कितना सफल हो पाता है?

Screenshot 2024 11 13 200631

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...