fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentरेखा और हेमा नहीं, इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा था पूरा...

रेखा और हेमा नहीं, इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा था पूरा बॉलीवुड, अमिताभ भी थे इनके बड़े फैन!

एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों के साथ ही तेलुगु, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम किया. वह 1950, 1960 और 1970 के दशक की शुरुआत तक फिल्मों में खूब एक्टिव थीं.

इस एक्ट्रेस का जन्म भारत के तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मुस्लिम परिवार में हुआ था. इन्होंने अपनी बहन के साथ चेन्नई में भरतनाट्यम सीखा. जब वह किशोरावस्था में थी, उनके जिला आयुक्त पिता की मृत्यु हो गई थी. सबसे पहले उन्होंने 1955 में तेलुगू फिल्मों से शुरुआत की थी. फिर कुछ तमिल फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और स्टार बनी. हिन्दी फिल्मों के साथ ही तेलुगु, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम किया. वह 1950, 1960 और 1970 के दशक की शुरुआत तक फिल्मों में खूब एक्टिव थीं. इस एक्ट्रेस कोअपने पूरे करियर में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं.

Screenshot 2025 04 14 224710

बता दें कि इस एक्ट्रेस की भारी फैन फॉलोइंग थी. सुपरस्टार्स भी इनके दीवाने थे. उनमें से एक अमिताभ भी अपने समकालिन एक्ट्रेस के बहुत बड़े फैन हैं. हम बात कर रहे हैं वहीदा रहमान की. अमिताभ ने एक बार उनके जूते भी उठाए थे ताकि वह रेगिस्तान में नंगे पैर खड़ी न हों. बिग बी ने कहा, “पहली बार मुझे उनके साथ फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में काम करने का मौका मिला था तो शूटिंग के दौरान एक सीक्वेंस था जिसमें सुनील दत्त और वहीदा जी को रेगिस्तान में नंगे पैर बैठना था. जहां उच्च तापमान के कारण हमारे जूते पहनकर रेत में खड़ा होना असंभव था. मैं बहुत चिंतित था कि वहीदा जी इतनी विषम परिस्थितियों में और वह भी बिना जूते के कैसे शूटिंग कर रही थीं. इसलिए जैसे ही निर्देशक ने ब्रेक की घोषणा की, मैंने बिना समय बर्बाद किए वहीदा जी की जूतियां लीं और उनकी ओर दौड़ पड़ा. मैं यह भी नहीं बता सकता कि यह पल मेरे लिए कितना खास है.” बिग बी ने बाद में वहीदा रहमान के साथ त्रिशूल, अदालत और नमक हलाल जैसी फिल्मों में काम किया.

Screenshot 2025 04 14 224610

अमिताभ बच्चन ने एक बार शेयर किया था कि वह दिलीप कुमार और वहीदा रहमान को अपना आदर्श मानते हैं. सुपरस्टार सिंगर के सेट पर वहीदा रहमान और आशा पारेख के साथ दिखाई देने वाले एक्टर ने कहा, “वहीदा रहमान हमेशा से मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला रही हैं. वह न केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि अपने स्वभाव से एक बेहतरीन इंसान भी हैं. मेरे लिए वहीदा जी भारतीय महिला का एक आदर्श उदाहरण हैं. वहीदा जी ने हमारे बॉलीवुड में बहुत बड़ा और अविश्वसनीय योगदान दिया है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...