fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअक्षय कुमार की' भूत बंगला' में नजर आएगा साउथ का ये सुपरस्टार,...

अक्षय कुमार की’ भूत बंगला’ में नजर आएगा साउथ का ये सुपरस्टार, जानिए फिल्म में क्या है रोल ?

अक्षय की फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर इन दिनों लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में फिल्म में साउथ सुपरस्टार की खबर फैंस में हलचल तेज कर दी है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं. अब अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें सामने आई है, जिसे जानने के बाद ‘भूत बंगला’ का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो सकती है. दरअसल राम चरण मुंबई में डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ सेट पर नजर आए, जिससे अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में उनकी मौजूदगी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. अगर ये अफवाहें सच साबित होती हैं, तो फैंस इस रोमांचक सहयोग को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Screenshot 2025 03 20 225520

इस खबर को तब और जोर मिला जब साउथ के सुपरस्टार राम चरण को मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट पर देखा गया. यह फिल्म बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अगली हॉरर-कॉमेडी है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं. राम चरण का सेट पर होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक खास किरदार या कैमियो में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है.

Screenshot 2025 03 20 225133

राम चरण, जो ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं, अगर इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो यह पहली बार होगा जब वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है, और अब राम चरण के जुड़ने की संभावना से यह फिल्म और भी खास हो सकती है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण: अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दरबार हॉल सोमवार, 25 मई को एक बेहद भावुक और यादगार पल का गवाह बना। भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर...

शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी-सूरज की जोड़ी: सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर पिछले काफी समय से चल रही तलाक की...