fbpx
  Previous   Next
HomeHealthइस ड्राई फ्रूट के आगे नहीं टिकते पिस्ता, बादाम और काजू, बुढ़ापा...

इस ड्राई फ्रूट के आगे नहीं टिकते पिस्ता, बादाम और काजू, बुढ़ापा दूर रखने से लेकर याद्दाश्ता बढ़ाने तक में फायदेमंद !

हर कोई बादाम, काजू और पिस्ता का ही जिक्र करता है, लेकिन आज हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बता रहे हैं, जो इन सभी से ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी हो सकता है.

डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने की सलाह डॉक्टर से लेकर न्यूट्रिशनिष्ट तक सभी देते हैं. क्योंकि, ये पोषण से भरपूर होते हैं और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं. पिस्ता, बादाम और काजू जैसे मेवे अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन एक ऐसा मेवा भी है जो इन सभी से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, वह है अखरोट. हालांकि रोज अखरोट खाने के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं. लेकिन, यह नट इतना पॉपुलर नहीं है कि लोग इसको काजू, बादाम से ज्यादा वरीयता दें. लेकिन, आज हम आपको इस बेहतरीन सुपर नट के कमाल के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे.


अखरोट क्यों है सबसे खास?
अखरोट को ‘ब्रेन फूड’ कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार भी दिमाग की तरह होता है और इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं. यह न केवल मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि बुढ़ापा दूर रखने और दिल की बीमारियों से बचाने में भी सहायक है.

अखरोट खाने के स्वास्थ्य लाभ
याद्दाश्त और मानसिक शक्ति बढ़ाए
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं.
बुढ़ापा दूर रखने में मददगार
अखरोट में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाए रखते हैं. इसमें पॉलीफेनॉल्स और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं, जो सेल्स की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.
दिल को हेल्दी रखता है

अखरोट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और हार्ट वेसल्स को हेल्दी रखता है. इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. यह गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक है.
वजन कंट्रोल में मदद करता है
अखरोट में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी तो देते हैं लेकिन वजन नहीं बढ़ाते. यह भूख को कंट्रोल करता है और मोटापे को कम करने में मदद करता है.

कैसे करें अखरोट का सेवन?
अखरोट एक सुपरफूड है, जो ना सिर्फ बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करता है. रोज सुबह 3-4 अखरोट भिगोकर खाएं. इसे स्मूदी, सलाद या दही में मिलाकर खा सकते हैं. अखरोट का तेल भी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए उपयोगी होता है. साथ ही अगर आप अपनी याद्दाश्त तेज करना चाहते हैं, दिल और दिमाग को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...