fbpx
  Previous   Next
HomeSportsसुरेश रैना का ऐलान: जायसवाल- बुमराह नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दौरे...

सुरेश रैना का ऐलान: जायसवाल- बुमराह नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर साबित होगा ‘एक्स फैक्टर’

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने एसे भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है जिसे वो भारत का एक्स फैक्टर मानते हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरु होने से पहले भारत के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने एसे भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है जो भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है. सुरेश रैना ने मीडिया से बातचीत करते हुए सीरीज में भारतीय टीम के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में ‘एक्स फैक्टर’ के तौर पर यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली का नाम नहीं लिया है. रैना ने चौंकाते हुए ध्रुव जुरेल को एक्स फैक्टर के तौर पर चुना है. इंटरव्यू के दौरान रैना ने कहा कि, “देखिए आप ध्रुव जुरेल को नहीं भूल सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में जुरेल एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. जिसकी भारत को तलाश है. आप उनको पहले टेस्ट मैच में ही आजमा सकते हैं.” पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए BGT के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्हें इस दौरे में आने वाली चुनौतियों का पता है. ऐसे में उन्होंने काफी सोच-समझ के बाद एक्स फैक्टर के लिए ध्रुव जुरेल का नाम लिया है.

Screenshot 2024 11 14 211155

दरअसल, इंटरव्यू में रैना से पूछा गया कि “पहले टेस्ट में रोहित के न रहने से जायसवाल के साथ किसे ओपनिंग करना चाहिए? इस सवाल पर रैना ने रिएक्ट किया और कहा, ” केएल राहुल के पास बहुत अनुभव है.. ध्रुव जुरेल को भी न भूलें. आप कभी नहीं जानते, वे उसे भी ओपनिंग करने के लिए कह सकते हैं. ऐसा हो सकता है. कोच को फैसला लेना होगा. जुरेल वह ‘एक्स-फैक्टर’ हो सकता है जिसकी भारत को ऑस्ट्रेलिया में तलाश है. आप उसे पहले टेस्ट में आजमा सकते हैं. मुझे पता है कि जब रोहित शर्मा वापस आएंगे, तो वह ओपनिंग करेंगे, लेकिन एक ऐसे युवा को मौका क्यों नहीं दिया जाए जिसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है.”

Screenshot 2024 11 14 211120

बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम को शानदार जीत मिली है. इस बार देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम सीरीज जीत की हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया में बना सकती है या नहीं. ऑस्ट्रेलियाई में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने जा रही है. भारतीय टीम के नजरिये से ये सीरीज अहम होने जा रही है क्योंकि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो हर हाल में सीरीज में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.

Screenshot 2024 11 14 211131

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...