fbpx
  Previous   Next
HomeSports27 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने छोड़ी क्रिकेट, अचानक किया...

27 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने छोड़ी क्रिकेट, अचानक किया संन्यास की वजह से विश्व क्रिकेट में हलचल!

ऑस्ट्रेलियाई यंग ओपनर 27 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने 27 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी स्तरों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. पुकोवस्की को विशेषज्ञों के एक पैनल की सिफारिश के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. बता दें कि बल्लेबाज को अपने करियर के दौरान कई ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ा, जिसमें उनके सिर पर चोट लगी जिसके बाद विशेषज्ञों ने उन्हें क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी थी. विशेषज्ञों की सलाह मानकर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने क्रिकेट से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया.

Screenshot 2025 04 08 120612

मार्च 2024 में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने से पुकोवस्की को चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा था. इसके कारण वे आगे के मैचों से बाहर हो गए थे और उन्हें 2024 की इंग्लिश समर के लिए लीसेस्टरशायर के साथ अपना अनुबंध वापस तोड़ना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी ने मंगलवार को SEN मॉर्निंग्स पर बात करते हुए अपने फैसले का खुलासा किया.

Screenshot 2025 04 08 120621

पुकोवस्की ने कहा, “मैं फिर से क्रिकेट नहीं खेलूंगा.. यह वास्तव में एक कठिन साल रहा है, मुझे लगता है कि आपको पूरी यात्रा के बारे में बताने के लिए मुझे कुछ घंटों की आवश्यकता होगी.. लेकिन सरल संदेश यह है कि मैं फिर से किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेलूंगा.. दुर्भाग्य से, यहीं मेरी यात्रा समाप्त होती है.” पिछले साल, एक मेडिकल पैनल ने 27 साल के बल्लेबाज को रिटायर होने की सलाह दी थी. 36 प्रथम श्रेणी मैचों में पुकोवस्की ने 45.19 की औसत से 2,350 रन बनाए, जिसमें सात शतक शामिल हैं। 2020/21 सीज़न में सिडनी में भारत के खिलाफ़ अपने एकमात्र टेस्ट मैच में उन्होंने 62 और 10 रन बनाए थे.

Screenshot 2025 04 08 120737

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में मजबूती से सरकार को राहत, खजाने में आए 19.43 लाख करोड़ रुपए

देश की आर्थिक सेहत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच! दो सुपर ओवर का संग्राम, साउथ अफ्रीकाने अफगानिस्तान को हराया

टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।...

RELATED NEWS

सचिन तेंदुलकरने PM मोदी, राहुल गांधी को दिया अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता

भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं और इससे पहले तेंदुलकर परिवार की हलचल ने...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक. सरकार का चौंकाने वाला फ़ैसला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस मुकाबले पर विराम लग गया है, जिसे दुनियाभर के फैंस सबसे ज्यादा इंतजार के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित शर्मा का टीम इंडिया को गुरुमंत्र, चैंपियन बनने का बताया रास्ता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रोहित शर्मा की बातें एक बार...