fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजानिए: IPL 2025 के एक मुकाबले में हार्दिक पंड्या का बल्ला क्यों...

जानिए: IPL 2025 के एक मुकाबले में हार्दिक पंड्या का बल्ला क्यों चेक करने लगे अंपायर?

MI vs DC मुकाबले में अंपायरों को हार्दिक पंड्या का बल्ला चेक करते हुए पाया गया. जिसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी.

IPL 2025 के 29वें मुकाबले में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली. जिसमें देखा जा सकता है कि मैदानी अंपायर एक मापक औजार से पंड्या के बल्ले की साइज नापते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या जब बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे. उस दौरान मैदानी अंपायरों को उनके बल्ले का जांच करते हुए देखा गया. खुशी की बात ये रही कि पंड्या के बल्ले की चौड़ाई और लंबाई टूर्नामेंट के निर्धारित दिशा-निर्देशों के मुताबिक सही रही. नहीं तो वह एक नई समस्या में फंस जाते.

Screenshot 2025 04 14 215651

क्या है आईपीएल का नियम ?
आईपीएल के नियमानुसार किसी खिलाड़ी के बल्ले की चौड़ाई 4.25 इंच या 10.8 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं गहराई 2.64 इंच / 6.7 सेमी और किनारा 1.56 इंच / 4.0 सेमी तक होना चाहिए. इसके अलावा बल्ले का आकार मापक औजार से गुजरने में सक्षम होना चाहिए. पंड्या से पहले दिन के पहले मुकाबले में मैदानी अंपायरों को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले मैच में भी फिल साल्ट और शिमरोन हेटमायर के बल्ले का माप लेते हुए देखा गया था.

Screenshot 2025 04 14 215540

IPL 2025 में सख्ती अपना रहे हैं अंपायर
बता दें जारी सीजन में करीब प्रत्येक मुकाबले में सभी टीमों को 200 का स्कोर खड़ा करते हुए देखा जा रहा है. शायद यही वजह है कि अंपायर यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बल्लेबाज कोई अनुचित और अवैध लाभ तो प्राप्त नहीं कर रहे हैं.

Screenshot 2025 04 14 215604

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...