fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsचीन के सडक पर एक साथ बिछ गईं 35 लोगों की लाशें...

चीन के सडक पर एक साथ बिछ गईं 35 लोगों की लाशें ! क्या यह हमला था या दुर्घटना?

62 वर्षीय ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है, यह हमला था या दुर्घटना, किसी कारण का उल्लेख नहीं किया गया.

चीन के दक्षिणी शहर झुहाई में सोमवार शाम को स्पोर्ट्स सेंटर के बाहर एक कार ने लोगों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए, सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Screenshot 2024 11 13 193949

घटना को अंजाम देने वाला संदिग्ध 62 वर्षीय तलाकशुदा पुरुष बताया जा रहा है, जिसने भीड़ में कार घुसा दी. संदिग्ध व्यक्ति चाकू से पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया. झुहाई पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, संदिग्ध को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि यह हमला था या दुर्घटना. किसी मकसद का उल्लेख नहीं किया गया और पुलिस ने कहा कि जांच जारी है.

473eafb9d4a37d179e66381b77b22700

चीन में हुई इस हैरतअंगेज घटना से सड़क पर दूर तक लाशें ही लाशें नजर आने लगीं। काफी संख्या में लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.जबकि दर्जनों लोग जो घायल हुए वह मदद के लिए चीखते-पुकारते नजर आए. अन्य लोगों के बीच में दहशत का माहौल पैदा हो गया. लोग घटनास्थल पर ऐसा दुखद नजारा देखकर हैरान रह गए। बाद में चीन पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.

Screenshot 2024 11 13 193925

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अली खामेनेई के निधन पर भारत की संवेदना, दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद दुनिया भर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...