fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार के युवाओं संग राहुल गांधी की पदयात्रा, जानिए पदयात्रा के पीछे...

बिहार के युवाओं संग राहुल गांधी की पदयात्रा, जानिए पदयात्रा के पीछे क्या है कोंग्रेस का प्लान?

बेगूसराय में कन्हैया कुमार की अगुवाई में 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, क्या बदल पाएंगे कांग्रेस की तकदीर?

राहुल गांधी बेगूसराय में एनएसयूआई की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए. पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में राहुल गांधी के साथ भारी भीड़ दिखाई दे रही है. लोग सफेद टी-शर्ट पहुंच राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर हैं. यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. राहुल गांधी ने सफेद टी शर्ट पहन कर इस यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है. राहुल की इस अपील पर लोग सफेद टी-शर्ट पहन यात्रा में शामिल हुए हैं. सफेद टी-शर्ट क्यों इसका भी जवाब राहुल गांधी ने दिया है कि इससे पूरी दुनिया को बिहार के नौजवानों का इमोशन दिखेगा. बिहार की समस्याएं समझ आएंगी और सरकार पर प्रेशर पड़े

Screenshot 2025 04 07 130336

यात्रा की अगुवाई कर रहे कन्हैया कुमार
राहुल गांधी ने इस पदयात्रा में पार्टी के युवा साथियों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की है. इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं और बेगूसराय उनका गृह जिला है. वह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी ने पार्टी के युवा साथियों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है.

Screenshot 2025 04 07 130241

बिहार चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस
इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बार कांग्रेस भी अपनी सियासी जमीन मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. पार्टी की इस मुहिम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सक्रिय दिख रहे हैं. वह हाल के दिनों में तीसरी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं. बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ हाल में हुई बैठक के बाद राहुल गांधी की इस यात्रा को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है.

Screenshot 2025 04 07 130253


बिहार में पलायन एक बड़ा मुद्दा है. अक्सर चुनाव में भी ये मुद्दा उठता है. बिहार के चुनाव को देखते हुए राहुल पलायन के मुद्दे उठा रहे हैं. पिछले दो महीने में राहुल गांधी की दो महीने में ये तीसरी बिहार यात्रा है. अगले चार से पांच महीने में यहां चुनावी डंका बज जाएगा. ऐसे में राहुल गांधी जमीन पर उतकर खुद युवाओं को लुभा रहे हैं, ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस को इसका फायदा मिल सकें.

Screenshot 2025 04 07 130301

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

2026 का महा-विजय घोष: “जहाँ भाजपा, वहाँ सुशासन”, बंगाल की जीत के बाद पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय...