fbpx
  Previous   Next
HomeSportsतलाक के पिच पर इंडियन पेसर शमी की बढी टेंशन ! गुजारा...

तलाक के पिच पर इंडियन पेसर शमी की बढी टेंशन ! गुजारा भत्ते रुप में भरने पड सकते है इतनी रकम

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हसीन जहां के पक्ष में शमी को हर महीने एक तय राशि देने का आदेश दिया था, लेकिन अलग रह रहीं पत्नी को यह रकम कम लग रही है.

भारतीय पूर्व पेसर मोहम्मद शमी का मैदान और बाहर दोनों ही जगह समय खासा मु्श्किल चल रहा है. पहले इंग्लैंड के दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, तो वहीं अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने खासी टेंशन दे दी है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि पिछले कई सालों से शमी से अलग रह रहीं हसीन जहां के वकील इम्तियाज अहमद ने पुष्टि की कि स्टार पेसर पत्नी को हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ते के रूप में देंगे, जो कि आगे भविष्य में 6 लाख रुपये प्रति माह भी हो सकता है, लेकिन पेसर के लिए टेंशन की बात यह है कि हसीन जहां को यह रकम कम लग रही है. और वह अदालत से हर महीने और ज्यादा गुजारा भत्ता चाहती हैं.

image 12

पूर्व मॉडल हसीन जहां ने कहा, ‘मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करती हूं कि आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मुझे जीत मिली. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मैं अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उसकी और अच्छी देखभाल भी कर सकूंगी.’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप शमी के जीवन को देखोगे, तो जिस स्तर का जीवन वह जीते हैं, कमाई करते हैं, उसकी तुलना में यह राशि कुछ भी नहीं है. हमने सात साल पहले कोर्ट से दस लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता देने की मांग की थी. तब से लेकर शमी की आमदनी और महंगाई दोनों ही बढ़ चुकी है.’

image 13

मंगलवार को आया था कोर्ट का फैसला
हाल ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और पत्नी को गुजारे भत्ते के रूप में हर महीने चार लाख रुपये देने का आदेश दिया था. इस रकम के तहत हसीन जहां को 1.50 लाख और बेटी को 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस फैसले पर हसीन जहां ने खुशी जताई, लेकिन उन्होंने कहा कि यह रकम काफी कम है क्योंकि पिछले सात साल के भीतर हालात खासे बदल चुके हैं

image 14

दोनों साल 2018 से रह रहे अलग
दो साल पहले 2023 विश्व कप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने शमी ने 2014 में हसीन जहां से निकाह किया था. और अगले ही साल उनकी बेटी का जन्म हुआ था. लेकिन ‘लंबी विवादों की सीरीज’ के बाद 2018 में दोनों का अलगाव हो गया था. हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही गुजारे भत्ते और बाकी मुद्दों को लेकर सभी से दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है.

image 15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...