fbpx
  Previous   Next
HomeNationहरियाणा के मशहूर मॉडल शीतल चौधरी उर्फ सिम्मी की गला रेतकर हत्या...

हरियाणा के मशहूर मॉडल शीतल चौधरी उर्फ सिम्मी की गला रेतकर हत्या ! नहर में मिला शव, टैटू से हुई पहचान

शूटिंग के लिए घर से निकली शीतल की लाश दो दिन बाद एक नहर के पास मिली. उसके गले पर गहरे कट के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी.

हरियाणा की उभरती म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट और मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की मौत ने उनके फैंस को झकझोर दिया है. रहस्यमयी तरीके से लापता सिम्मी पानीपत की रहने वाली थी. शूटिंग के लिए घर से निकली शीतल की लाश दो दिन बाद एक नहर के पास मिली. उसके गले पर गहरे कट के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी. उसकी लाश की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई. अब सवाल ये है कि ये मौत महज हादसा था या खूनी साजिश?

Screenshot 2025 06 16 231939


23 वर्षीय मॉडल शीतल हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम करती थी. लोग उसे सिम्मी चौधरी के नाम से जानते थे. 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. देर शाम तक उससे कोई संपर्क भी नहीं हुआ. तब उसके परिवार वालों ने पानीपत के मतलौड़ा थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया. शीतल उर्फ सिम्मी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक उभरती मॉडल थी. पुलिस ने शुरू की तलाश पुलिस ने त्वरित रूप से उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी. परिजनों ने बताया कि शीतल काफी समय तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी, लेकिन 14 जून के बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. ना ही उसकी कोई पोस्ट दिखाई दी.

image 33

शीतल की बहन नेहा ने पुलिस को बताया की 2 दिन पहले उसकी बहन शीतल ने वीडियो कॉल करके बताया था की उसका बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है. इसके बाद फोन ऑफ हो गया, हत्या का आरोपी सुनील एक अस्पताल में एडमिट मिला. उसने कार नहर में गिरने की कहानी बताई. लेकिन कटा हुआ गला व हाथ पर कट के निशान क़त्ल की कहानी को बयान कर रहे है. लाश ने दी कत्ल की गवाही 16 जून को सोनीपत जिले के खरखोदा थाना क्षेत्र से एक युवती की लाश रिलायंस नहर के पास बरामद हुई. लाश के हालात देखकर साफ पता चल रहा था कि लड़की का गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी और नहर में लाश को फेंका गया था.

Screenshot 2025 06 16 232226


टैटू से हुई पहचान
शुरुआत में लड़की की लाश की पहचान नहीं हो पाई थी लेकिन उसकी कलाई और चेस्ट पर बने टैटू से शिनाख्त हो गई. शीतल की बहन ने उसकी लाश देखते ही फौरन उसे पहचान लिया. शीतल की मौत का पता चलते ही परिजनों में शोक की लहर फैल गई. पुलिस ने की हत्या की पुष्टि सोनीपत पुलिस ने डीएसपी राजबीर सिंह के हवाले से बताया कि लड़की के गले पर गहरे कट हैं, इसलिए साफ तौर पर यह हत्या का मामला है, कोई दुर्घटना नहीं.

image 35

पुलिस ने बताया कि लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है. साजिशन हत्या का मामला इस मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि शीतल की हत्या सुनियोजित लग रही है. क्योंकि कत्ल कहीं और किया गया और फिर लाश को हत्या के बाद नहर में फेंका गया. जिस जगह शीतल की लाश मिली है, उस जगह के आसपास की CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन डेटा की जांच की जा रही है.

image 36

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...

तमिलनाडु में ‘विजय’ शंखनाद: जोसेफ़ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने भव्य समारोह...

RELATED NEWS

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...

संकट के बीच पीएम मोदी की ‘मास्टरक्लास’: विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न खरीदने और ईंधन की बचत की अनोखी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक तनाव के बीच देशवासियों...

लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली में फिर बढ़ा खतरा: आत्मघाती हमले और IED की आशंका, दिल्ली में ‘हाई अलर्ट’ जारी

राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले के खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को चरम पर कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों द्वारा...