fbpx
  Previous   Next
HomeHealthचिया सीड्स का सेवन इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए ,...

चिया सीड्स का सेवन इन 5 लोगों को जरूर करना चाहिए , शरीर में फूंक देगा जान !

दिन की शुरुआत भीगे हुए चिया सीड्स से करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में अगर आपको कोई आसान और प्राकृतिक तरीका मिल जाए, जो बिना ज्यादा मेहनत के शरीर को अंदर हेल्दी रखे तो उसे आसानी से अपनाया जा सकता है. चिया सीड्स सेहत का खजाना माने जाते हैं. हालांकि बहुत से लोग इन्हें सूखे रूप में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, जब इन्हें भिगोकर खाया जाता है, तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. पानी में भीगने के बाद चिया सीड्स एक जैल जैसा रूप ले लेते हैं, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है और शरीर चिया सीड्स ज़्यादा पोषण आसानी से ले सकता है. ये छोटे-छोटे बीज दिखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन इनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.

image 66

भीगे चिया सीड्स खाने के फायदे
वजन घटाने में मददगार
भिगोए हुए चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो हमारे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. जब आप इन्हें खाली पेट पानी या नींबू के साथ लेते है तो भूख को नियंत्रित करते हैं. इससे आप दिन भर ज्यादा खाना खाने से बच सकते है और अपने वजन को कम कर सकते है साथ ही मेटाबॉलिस्म को भी बूस्ट कर सकते है .

image 67


पाचन तंत्र
चिया सीड्स में फाइबर होता है जो खाने को बेहतर पचाने में मदद करता है. यह हमें कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में भी मदद करता है. यह बीज शरीर विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक है जिससे पेट साफ और हल्का हो जाता है रोजाना इनका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत और संतुलित बनाता है.

image 70

हड्डियों के लिए फायदेमंद
चिया सीड्स में दूध के मुकाबले अधिक कैल्शियम होता है. इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं. यह खासतौर पर महिलाओं और वृद्धों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस यानि हड्डियों की कमजोरी का खतरा होता है.

image 68

शरीर में एनर्जी
चिया सीड्स को ‘सुपर एनर्जी फूड’ भी कहा जाता है क्योंकि इनमें धीरे-धीरे पचने वाले कार्ब्स होते हैं. ये कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे रिलीज़ होते हैं, जिससे शरीर को घंटों तक स्थिर ऊर्जा मिलती है. जो लोग व्यायाम, योग या रनिंग करते हैं, उनके लिए ये एक नेचुरल प्री-वर्कआउट फूड भी बन सकता है.

image 69

दिमाग के लिए लाभदायक
चीया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होता है जो न केवल दिल के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी होते हैं. ये याददाश्त बढ़ाने, मूड को स्थिर रखने और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं. चिया सीड्स को रोज़ाना भिगोकर खाने से दिमागी थकावट और तनाव से भी राहत मिलती है और हमारा मन शांत रहता है.

image 71

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

1 जून से बदल रहे हैं देश के 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, UPI पेमेंट से लेकर टैक्स और ट्रेन के सफर तक, आम...

नया महीना शुरू होने के साथ ही देश में आम जनता के बजट और दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं।...

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग (IMD)...

सावधान! कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी 6 महीने की ‘बायोमेट्रिक हिस्ट्री’

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। नया बैंक खाता खुलवाने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...