fbpx
  Previous   Next
HomeHealthलजीज लीची का किसे नहीं करना चाहिए सेवन, इन 4 लोगों को...

लजीज लीची का किसे नहीं करना चाहिए सेवन, इन 4 लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सावधान!

लीची बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को लीची नहीं खानी चाहिए?

गर्मियों के मौसम में लीची से सारा बाजार गुलजार हो जाता है. लीची सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है लेकिन लीची में पॉलीफेनोल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट फ्लेवोनोइड्स पाएं जाते हैं. लीची फाइबर और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है जो हमारे मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होने के बाद भी कुछ लोगों के लिए लीची का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं किन लोगों की लीची नहीं खानी चाहिए.

image 31

लीची खाने के नुकसान
हाइपोग्लाइसीमिया
लीची में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है. लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपके खून में ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है. जिससे हाइपोग्लाइसीमिया होने का खतरा बढ़ सकता है.

image 27


लीची की गर्म तासीर
लीची स्वाद में मीठी और स्वादिष्ट होती है, लेकिन चीनी संस्कृति के अनुसार लीची की तासीर गर्म होती है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से नाक से खून आना, गले में खराश जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है.

image 28

वजन बढ़ना
अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं तो आपके लिए लीची का ज्यादा सेवन वजन बढ़ने की वजह बन सकता है. इसमें कैलोरी ज्यादा होती है इसलिए इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है.

image 29

एलर्जी का कारण बनता है
लीची का ज्यादा सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है. लीची के सेवन से एलर्जी होने पर खुजली, पित्ती, होंठों और जीभ में सूजन जैसी समस्या हो सकती है.

image 30

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...