fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsपाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए...

पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए किया नॉमिनेट ! ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम एकबार फिर उजागर.

अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है.

अमेरिका के दौरे पर गए पाकिस्तान के आर्मी चीफ असिम मुनीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबल शांति पुरस्कार की मांग की है. असीम मुनीर ने बकायदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है. असीम मुनीर ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने में ट्रंप की भूमिका को लेकर उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही है. मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष को रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी भूमिका की बात कही जाती रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने ही सबसे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने की खबर ब्रेक की थी. हालांकि भारत ने डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के दावे को हर बार खारिज किया है.

image 42

ये खबर तब समाने आ रही है जब व्‍हाइट हाउस में ट्रंप के साथ पाकिस्‍तान के जनरल मुनीर की लंच वाली डिप्‍लोमैसी का खेला जा रहा है साथ ही. अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप ने फिर एक बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नजरअंदाज करते हुए मुनीर की रेटिंग बढ़ा दी है. वहीं इस लंच से यह भी साफ हो गया है कि कहीं न कहीं पाकिस्‍तान में सेना का ही सिक्‍का चलता है और सरकार बस दिखावे की है.

image 43

ईरान जंग के बीच मीटिंग
डोनाल्‍ड ट्रंप स्‍थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे कैबिनेट रूम में पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के साथ लंच करेंगे. पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, असीम मुनीर के अमेरिकी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मिलने की उम्मीद है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब इजरायल-ईरान के बीच जंग जारी है और अमेरिका की तरफ से लगातार ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है.

image 45

यात्रा से पहले विवाद
जनरल मुनीर पांच दिनों की आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं. मुनीर की इस यात्रा से पहले काफी विवाद हुआ था. अमेरिका की तरफ से इस पर सफाई दी गई और कहा गया कि था कि यह यात्रा 14 जून को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के समारोह से जुड़ी नहीं थी. साथ ही मुनीर के दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच ‘सैन्य और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना’ है. मुनीर की अमेरिका यात्रा के दौरान, शनिवार दोपहर को कई पीटीआई समर्थक पाकिस्तानी दूतावास के बाहर एकत्र हुए और पाकिस्तान में “अप्रतिबंधित लोकतंत्र” की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

image 44

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...