fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentदीपिका पादुकोण ने सबसे पहले इस हीरो को किया था डेट !...

दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले इस हीरो को किया था डेट ! जानिए क्यों और कैसे हुआ दीपिका का पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप?

दीपिका के फिल्मों में आने से पहले भी उनके कई अफेयर रहे थे जिसमें रणबीर कपूर समेत कई एक्टर्स और कई क्रिकेटर्स के नाम है.

दीपिका पादुकोण का प्रोफेशनल करियर अभी तक हिट चल रहा है. अब एक्ट्रेस एक बेटी की मां भी बन चुकी है और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं. दीपिका की रील लाइफ हिट है और पुरानी रियल लाइफ हमेशा किस्सों से भरी रही हुई है. दीपिका का नाम रणबीर कपूर समेत कई एक्टर्स और युवराज सिंह के साथ-साथ कई क्रिकेटर्स संग जुड़ चुका है. फिल्मों में आने से पहले भी उनके कई अफेयर रहे थे. अब उनके एक एक्स बॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. मुजम्मिल एक सुपरमॉडल रह चुके हैं और उन्होंने दीपिका को लंबे समय तक डेट किया था.

image 1

दीपिका पादुकोण का पहला बॉयफ्रेंड?
एक इंटरव्यू में मुजम्मिल ने दीपिका संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोला है. यहां उन्होंने दीपिका संग पहली मुलाकात से लेकर ब्रेकअप तक के बारे में बताया है. जब पॉडकास्ट में मुजम्मिल से इस बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने इस पर कहा कि यह बातें जरूरी नहीं है. फिर मजबूर करने पर उन्होंने कहा, ‘इस पर बात करना बेकार है, उसकी शादी हो चुकी है, हम अच्छे दोस्त थे, मैं उसका सम्मान करता हूं, वो अच्छी लड़की है, हमारी उम्र एक है, हम दो साल रिलेशन में रहे, बॉम्बे में सबसे पहले वो मुझसे मिली थी, दीपिका ने ही मुझे प्रपोज किया था और हम रिक्शे में डेट पर गए थे’. फिर एक्टर ने दीपिका से ब्रेकअप की वजह के बारे में भी खुलासा किया.

image 2

कैसे हुआ दीपिका का पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप?
मुजम्मिल ने बताया, दीपिका से ब्रेकअप पर मुझे अफसोस नहीं है, उस वक्त मैं स्टार था और वह सिर्फ एक मॉडल थी, मैं एक्टर भी था, लेकिन अब कुछ नहीं हूं, लेकिन वो सुपरस्टार बन चुकी है, मुझे आज कोई नहीं जानता, लेकिन उसकी अपनी पहचान है, अब तो मैं भी उसका फैन हूं, वो खूबसूरत है और अच्छा काम कर रही हैं’. उनसे पूछा गया कि क्या घमंड की वजह से ब्रेकअप हुआ?

image 4

इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं ऐसा नहीं है,वजह कुछ और थीं, रिलेशनशिप में बहुत चीजें होती हैं, ब्रेकअप की वजह मैं ही था, दीपिका जहां भी रहे खुश रहे, वो आज उस मुकाम पर है, जो वो बोला करती थी’. गौरतलब है कि मुजम्मिल ने पूजा भट्ट की फिल्म धोखा (2007) से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इससे पहले वह राखी सावंत के साथ रीमिक्स सॉन्ग परदेसिया में नजर आए थे. इसी साल दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...