fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentलॉटरी की लत में फंसते फंसते बचा था ये शानदार बॉलीवुड एक्टर,...

लॉटरी की लत में फंसते फंसते बचा था ये शानदार बॉलीवुड एक्टर, आज के डेट में है हर कॉमेडी फिल्म की जान !

रोल कोई भी हो राजपाल यादव अपनी छाप छोड़ने में हमेशा कामयाब रहते है. अपने एक सीन से फिल्म में चार चांद लगा देते हैं

बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी टाइमिंग और एक्सप्रशन की बात होगी तो जो सबसे पहला नाम जेहन में आता है वो हैं राजपाल यादव. अगर उन्हें बॉलीवुड में कॉमेडी का बादशाह कहें तो भी कुछ गलत नहीं होगा. रोल छोटा हो या बड़ा हो राजपाल यादव अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो ही जाते हैं. अपनी प्रेजेंस से ही वो फिल्म में चार चांद लगा देते हैं. लेकिन ये बहुत कम लोग जानते हैं कि लोगों को अपने सिंपल से एक्सप्रेशन से ही हंसने पर मजबूर कर देने वाले राजपाल यादव का बचपन तंगहाली में गुजरा है. हालात ये थे कि चंद पैसों की खातिर वो लॉटरी भी खरीदने लगे थे.

12121 5


लॉटरी खरीदने पर पड़ी डांट
राजपाल यादव बचपन में अपने भाई के साथ स्कूल जाया करते थे. एक दिन रास्ते में उन्हें लॉटरी वाला दिखा. राजपाल यादव के पास तब फूटी कौड़ी भी नहीं थी. बडे भाई से एक रुपया लेकर उन्होंने लॉटरी खरीद ली. अगले दिन उनके नाम पर 65 रु. का इनाम भी खुल गया. राजपाल यादव ने दस रु. की लॉटरी और खरीदी. खुद पांच रु. रखे और बड़े भाई को पचास रु. दिए. लेकिन पचास रु. लेकर खुश होने की जगह बड़े भाई ने फिर से लॉटरी खरीदने पर राजपाल यादव को खूब फटकार लगाई. उसके बाद उन्होंने कभी लॉटरी नहीं खरीदी और इस बुरी लत से बच सके.

bak1 28 1250x655 1


सेट पर पड़े तमाचे
राजपाल यादव के साथ ऐसा वाकया भी हुआ जब सेट पर उन्हें सचमुच लोग मारने लगे थे. ये किस्सा है फिल्म चुप चुप के से जुड़ा हुआ. इस फिल्म में राजपाल यादव भांड्या नाम के शख्स का रोल कर रहे थे. इस कॉमिक रोल में उन्होंने अपनी मौजूदगी से जान डाल दी थी. लेकिन मार भी खानी पड़ी थी. हुआ यूं कि फिल्म के एक सीन में राजपाल यादव एक महिला को छेड़ते हैं. जो मदद के लिए लोगों को बुलाती है. उसकी मदद के लिए पहुंचने वाले कुछ आर्टिस्ट सच में राजपाल यादव को मारने लगते हैं. मामला ज्यादा बिगड़ने से पहले ही राजपाल यादव ने ये बात डायरेक्टर प्रियदर्शन को बता दी. उन्होंने तुरंत जाकर सारे जूनियर आर्टिस्ट को समझाया कि सच में नहीं मारना है सिर्फ मारने की एक्टिंग करना है. उसके बाद वो सीन आराम से शूट हुआ.

image 298

गौरतलब है कि कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके राजपाल यादव दूरदर्शन के शो मुंगेरीलाल के हसीन सपने के सीक्वल मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल में नजर आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...