fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले छठवें...

जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले छठवें भारतीय खिलाड़ी बने ! बुमराह के पहले इन्होंने जीता है ये अवार्ड.

ICC की तरफ से खास सम्मान हासिल करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. उनका कहना है यह पुरस्कार पाना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है.

ICC ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड से नवाजा है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से मिले इस खास उपलब्धि के बाद बुमराह ने कहा कि यह पुरस्कार पाना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है. 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार पाना मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है. टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है. इस मंच पर पहचान मिलना मेरे लिए बेहद खास है. यह पुरस्कार सिर्फ मेरे प्रयासों का नहीं, बल्कि मेरी टीम, कोच और फैंस के विश्वास का भी नतीजा है. भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक विशेष सम्मान है और यह जानकर कि मेरे प्रयास दुनियाभर के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. मेरे सफर को और भी खास बनाता है.’

Screenshot 2025 01 27 231403

2024 बुमराह के लिए रहा खास
पिछले साल यानि 2024 में जसप्रीत बुमराह का रेड बॉल क्रिकेट में जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने महज 13 मुकाबलों में 14.92 की औसत से 71 विकेट चटकाए. यही नहीं हाल ही में संपन्न हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर जरुर टीम इंडिया अपना कब्जा नहीं जमा सकी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान बुमराह का जलवा रहा. उन्होंने टीम के लिए 32 चटकाए. मगर इसके बावजूद ब्लू टीम खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी.

Screenshot 2025 01 27 231419

छठवें खिलाड़ी बनें बुमराह
बुमराह देश के लिए ‘ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार पाने वाले छठवें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले इस खास उपलब्धि को राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रविचंद्रन अश्विन और विराट कोहली ने हासिल किया था. 2004 में भारतीय टीम के वॉल राहुल द्रविड़ को 2009 में भारतीय टीम के लेफ्टी और आक्रमक बल्लेबाज गौतम गंभीर को तो वहीं 2010 में गंभीर के साथी और विश्व के धाकड बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को तो 2016 में रविचंद्रन अश्विन, 2018 में विराट कोहली और 2024 में जसप्रीत बुमराह का इस अवार्ड से नवाजा गया है.

Screenshot 2025 01 27 231403 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...

T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में भारत का महा-धमाका! पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने...