fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या आप भी नाक या ठुड्डी पर आने वाले वाइटहेड्स से है...

क्या आप भी नाक या ठुड्डी पर आने वाले वाइटहेड्स से है परेशान? इन 4 चीजों के इस्तेमाल से समस्या होगी छूमंतर

देशी और घरेलू नुस्खे से वाइटहेड्स की दिक्कत दूर होने के साथ साथ आपकी त्वचा भी हो जाती है मुलायम

दिन प्रतिदिन प्रदुषण का प्रमाण बढने से त्वचा सबंधी बिमारियां बढ रही है. त्वता पर खासकर के नाक और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की दिक्कत अक्सर ही हो जाती है. ब्लैकहेड्स की तरह ही वाइटहेड्स भी त्वचा की सतह पर छोटे दानों की तरह नजर आते हैं जिससे स्किन खुरदुरी दिखने लगती है. ये वाइटहेड्स नाक और ठुड्डी पर ज्यादा नजर आते हैं. इनके निकलने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे किशोरावस्था, हार्मोनल चेंजेस, जेनेटिक्स, तनाव, जीवनशैली की गलत आदतें या फिर स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखना. अगर आप भी वाइटहेड्स की दिक्कत से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इनसे छुटकारा पाया जा सकता है.

212121212121

वाइटहेड्स के घरेलू उपाय
शहद
शहद के बैक्टीरिया फाइटिंग गुण वाइटहेड्स पर कमाल का असर दिखाते हैं. वाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए शहद को 10 से 15 सैकंड के लिए हल्का गर्म करें और चेहरा धोने के बाद वाइटहेड्स पर लगा लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस बात का खास ध्यान रखें कि शहद जरूरत से ज्यादा गर्म ना हो वरना स्किन के जलने का खतरा रहता है.

images 2

सेब का सिरका
सेहत ही नही बल्कि स्किन को भी सेब के सिरके के फायदे मिलते हैं. इसे वाइटहेड्स पर सही तरह से लगाया जाए तो वाइटहेड्स कम होने लगते हैं. एंटी-इंफ्लेमेटी गुणों से भरपूर होने के चलते सेब का सिरका ओपन पोर्स को बंद करने में भी असर दिखाता है. 2 से 3 चम्मच सेब के सिरके को थोड़े गर्म पानी में डालें और मिक्स करें. इसे वाइटहेड्स पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर साफ कर लें. कुछ दिन के नियमित इस्तेमाल से वाइटहेड्स दूर होने लगते हैं.

apple cider vinegar for skin and hair 600x350 picmobhome

बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स दोनों को ही दूर करने में बेकिंग सोडा फायदेमंद साबित होता है. बेकिंग सोडा (Baking Soda) को कटोरी में लेकर उसमें थोड़ा पानी डालें और मिक्स करके पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को हल्का पतला तैयार करें. वाइटहेड्स पर बेकिंग सोडा का यह पेस्ट सूखने तक लगाकर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. इसे उंगलियों से मलकर हटाएं, वाइटहेड्स कम होने लगेंगे.

images 1 1

एलोवेरा
चेहर पर एलोवेरा लगाने पर भी वाइटहेड्स कम हो सकते हैं. इसके लिए एलोवेरा का ताजा गूदा लें और उसमें नींबू का रस मिला लें. इस पेस्ट को वाइटहेड्स पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और धोकर साफ कर लें. इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण वाइटहेड्स पर अच्छा असर दिखाते हैं.

unnamed

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये क्या कह दिया ?

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज...

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह...

RELATED NEWS

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...

क्या आपको भी लगती है दुसरों से ज्यादा ठंड? तो आपके शरीर में भी है इस विटामिन की कमी, गर्मी लाने के लिए क्या...

सर्दी का मौसम आते ही अगर आपको दूसरों की तुलना में बहुत ज्यादा ठंड लगती है, हाथ-पैर हमेशा बर्फ जैसे रहते हैं या ठंड...

सर्दियों में रोज कितने अंडे खाने चाहिए? लगातार 3 महिने तक अंडे खाने से होता है चमात्कारिक लाभ!

ठंड जैसे जैसे गुलजार होता है, रोजना के खानपान में भी बदलाव देखने को मिलता है. खासकर के सर्दियों के मौसम में अंडे को...