fbpx
  Previous   Next
HomeSportsगौतम गंभीर की टेस्ट टीम के कोच पद के लिए इस दिग्गज...

गौतम गंभीर की टेस्ट टीम के कोच पद के लिए इस दिग्गज को दिया था ऑफर! BCCI टेस्ट के लिए नए कोच की कर रही है तलाश?

टेस्ट सीरीजों में लगातार हार के बाद गौतम गंभीर के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा है कि गंभीर भविष्य में टीम इंडिया के कोच रहेंगे या नहीं, यह तय नहीं है.

भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मुह की खानी पड़ी थी. टीम इंडिया 0-2 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज हारी थी. हालांकि, इसके बाद भारत ने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज जीती. लेकिन अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद गंभीर के रेड बॉल कोच को लेकर सवाल उठ रहे थे. वहीं अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने वीवीएस लक्ष्मण को अप्रोच किया था और उनका मन टटोलना चाहा था.

image 87

वीवीएस लक्ष्मण से किया गया था संपर्क
भारत के सफेद गेंद के कोच के रूप में गौतम गंभीर का रिकॉर्ड प्रभावशाली है. टीम ने उनके कोच रहते पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीती और एसीसी ट्रॉफी भी अपने नाम की. हालांकि, टेस्ट में यह रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. यह समझा जाता है कि पिछले महीने घरेलू मैदान पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के ‘आत्मसमर्पण’ के ठीक बाद, क्रिकेट बोर्ड में महत्व रखने वाले किसी व्यक्ति ने एक बार फिर अनौपचारिक रूप से वीवीएस लक्ष्मण से यह जानने के लिए संपर्क किया था कि क्या वह लाल गेंद की टीम को कोचिंग देने में रुचि लेंगे.

image 88

हालांकि, इस दिग्गज बल्लेबाज ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘क्रिकेट के प्रमुख’ बनकर रहने पर खुशी जताई है. गंभीर का बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप के अंत तक का है. इस बात की पूरी संभावना है कि पांच सप्ताह के बाद शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के आधार पर इस पर फिर से विचार किया जा सकता है.

image 89

टेस्ट कोच के तौर पर गंभीर का करियर अनिश्चित
यह समझा जाता है कि बीसीसीआई गलियारों में, अभी भी इस बात पर विचार कर चल रहा है कि क्या गंभीर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 चक्र के बचे नौ टेस्ट के लिए रेड बॉल टीम के कोच के लिए सही व्यक्ति हैं. इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा होने के बाद, भारत के पास कुछ विदेशी दौरे हैं, जिनमें अगस्त 2026 में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट और अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज है. इसके बाद भारत 2027 में ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की सीरीज के लिए मेजबानी करेगी.

image 91

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...