fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsआरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को 92 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के फाइनल का टिकट सबसे पहले पक्का कर लिया है। रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने इस नॉकआउट मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

rcb 5

रजत पाटीदार का तूफान और बेंगलुरु का विशाल स्कोर

मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बेहद आत्मघाती साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल और ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। हालांकि, टीम को पहला झटका वेंकटेश अय्यर (19) के रूप में लगा जो कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली (43) और देवदत्त पडिक्कल (30) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की साझेदारी की, लेकिन जेसन होल्डर ने एक ही ओवर में इन दोनों दिग्गजों को आउट कर आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया।

rcb 3 1

इसके बाद मैदान पर आया रजत पाटीदार का तूफान। पाटीदार ने महज 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने क्रुणाल पंड्या (43) के साथ मिलकर 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अंत में जितेश शर्मा ने भी महज 5 गेंदों पर 15 रन जड़कर स्कोर को 254 तक पहुँचाया। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई गुजरात की बल्लेबाजी

255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम पूरे मैच में कहीं टिकती हुई नजर नहीं आई। महज 51 रन के स्कोर तक पहुँचते-पहुँचते गुजरात के 5 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। साई सुदर्शन (14), शुभमन गिल (2), जोस बटलर (29), निशांत सिंधु (5) और जेसन होल्डर (0) सस्ते में आउट हो गए। खास बात यह रही कि 51 के स्कोर पर ही बटलर, सिंधु और होल्डर आउट हुए।

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। गुजरात का लोअर ऑर्डर ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर सरेंडर कर बैठा। एक छोर से राहुल तेवतिया ने 68 रनों की पारी खेलकर अकेले संघर्ष जरूर किया, लेकिन उनकी यह पारी आरसीबी के विशाल स्कोर के सामने बेहद छोटी साबित हुई और पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 162 रनों पर ऑलआउट हो गई।

गुजरात को मिलेगा एक और मौका

इस बड़ी हार के बावजूद गुजरात टाइटन्स का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने के कारण उन्हें फाइनल में पहुँचने का एक और मौका मिलेगा। गुजरात की टीम अब 29 मई को मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में क्वालिफायर-2 मुकाबला खेलने उतरेगी। वहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार (27 मई) को होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

‘आप’ विधायक चैतर वसावा और उनकी पत्नी समेत 8 लोगों को 7 साल की जेल; अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा राजनीतिक झटका

गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आदिवासी क्षेत्रों में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को मंगलवारको एक बहुत बड़ा...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...