fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का आया फिल्म धुरंधर पर रिएक्शन !...

‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का आया फिल्म धुरंधर पर रिएक्शन ! फिल्म के टाइटल और एक्टरों के लिए ये क्या बोल दिया?

संदीप रेड्डी वांगा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की जमकर सराहना की है.

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी है, और बॉलीवुड के कई बड़े नामों ने फिल्म की तारीफ की है. इस लिस्ट में नया नाम संदीप रेड्डी वांगा का है. संदीप ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की भी उन्होंने खूब सराहना की है. फिल्ममेकर ने X पर लिखा, “धुरंधर एक ऐसे आदमी की तरह बनी है जो ज्यादा बात नहीं करता और उसमें मर्दाना रीढ़ की हड्डी है… धुरंधर टाइटल बिल्कुल सही बैठता है क्योंकि फिल्म जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ती है. इसका चित्रण बिना किसी कन्फ्यूजन के बहुत साफ है. म्यूज़िक, परफॉर्मेंस, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन टॉप क्लास हैं.” संदीप रेड्डी वांगा ने की धुरंधर में अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की तारीफ कि और कहा कि “अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह हवा में घुल गए और बिना किसी मेहनत के किरदारों में ढल गए. सभी को अनकहे बलिदानों का असली वजन महसूस कराने के लिए आदित्य धर का धन्यवाद.”

image 86

आदित्य धर ने किया रिप्लाई
उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए आदित्य धर ने लिखा, ‘धन्यवाद, मेरे प्यारे संदीप. तुम्हारी तरफ से यह सुनकर बहुत अच्छा लगा. मैं हमेशा से तुम्हारी उस निडरता का कायल रहा हूं, जिसके साथ तुम अपने सिनेमा के साथ खड़े रहते हो और बिना किसी माफी के, मर्दाना कहानी कहने में तुम्हारा विश्वास. धुरंधर को ईमानदारी, संयम और दृढ़ विश्वास के साथ बनाया गया था – तुम्हारे शब्द उस सफ़र को एक शांत पुष्टि देते हैं. तुम्हारी जैसी आवाज़ों के लिए आभारी हूं जो भारतीय सिनेमा को ईमानदार, ज़मीनी और मजबूत बनाए रखती हैं. दो फ़िल्ममेकर, अलग-अलग रास्ते, फिर भी भाईचारे के साथ एक मजबूत सिनेमा और हमारे देश के लिए एक बेहतर कल की ओर बढ़ रहे हैं’. सिनेमा बहादुरों को याद रखता है, सहमत होने वालों को नहीं.

image 84

राम गोपाल वर्मा ने भी की थी तारीफ
हाल ही में, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की तारीफ करने के लिए X का सहारा लिया. उन्होंने लिखा, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारतीय सिनेमा में एक क्वांटम लीप है. मेरा मानना ​​है कि आदित्य धर ने पूरी तरह से और अकेले ही भारतीय सिनेमा का भविष्य बदल दिया है, चाहे वह उत्तर हो या दक्षिण. ऐसा इसलिए है क्योंकि धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक क्वांटम लीप है.”

image 85

धुरंधर की कहानी
धुरंधर में रणवीर सिंह ने हमज़ा का किरदार निभाया है, जो एक भारतीय जासूस है जो ISI द्वारा समर्थित आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के लियारी की अपराध से भरी गलियों में घुसपैठ करता है. फिल्म की दमदार कहानी और जबरदस्त परफॉर्मेंस, खासकर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और राकेश बेदी की, के लिए इसकी खूब तारीफ हुई है. कलाकारों में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...