fbpx
  Previous   Next
HomeSportsआरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में...

आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार (बैक-टू-बैक) आईपीएल चैंपियन बनी है। इससे पहले आईपीएल 2025 का खिताब भी आरसीबी ने ही जीता था। इस खिताबी जीत के साथ बेंगलुरु की टीम मुंबई इंडियंस (2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) के उस एलीट क्लब में शामिल हो गई है, जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया है। इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो ‘चेज मास्टर’ विराट कोहली और तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे।

rcb 6

विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी और सबसे तेज फिफ्टी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज रही। ओपनर वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिन्हें मोहम्मद सिराज की गेंद पर कगिसो रबाडा ने लपका। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1 रन) को रबाडा ने आउट किया, जो रबाडा का इस सीजन का 29वां विकेट था। रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (0) को राशिद खान ने अपने पहले ही ओवर में लगातार आउट कर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया।

हालांकि, एक छोर पर किंग कोहली मजबूती से डटे रहे। विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया, जो उनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है। जब टीम जीत के करीब थी, तब टिम डेविड (24) अरशद खान का शिकार बने और आरसीबी का स्कोर 132/5 हो गया। इसके बाद जितेश शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर टीम को 12 गेंद शेष रहते जीत की दहलीज पार कराई। कोहली ने शानदार छक्का जड़कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया और 42 गेंदों पर 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके।

IPL में कोहली की सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से):

25 गेंद बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद (2026)

26 गेंद बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु (2018)

26 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली (2018)

27 गेंद बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स, लखनऊ (2025)

इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल फाइनल के इतिहास में संयुक्त रूप से चौथी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

रसिख सलाम की अगुवाई में आरसीबी के गेंदबाजों का कहर

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम आरसीबी के धारदार पेस अटैक के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उसे पहला झटका 22 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (10) के रूप में लगा, जिन्हें जोश हेजलवुड की गेंद पर रजत पाटीदार ने लपका। इसके तुरंत बाद साई सुदर्शन (12) को भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेज दिया।

निशांत सिंधु (20) और जोस बटलर (19) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन सिंधु को रसिख सलाम और बटलर को क्रुणाल पंड्या ने आउट कर गुजरात की कमर तोड़ दी। इसके बाद गुजरात की पारी ‘तू चल मैं आया’ की तर्ज पर आगे बढ़ी। अरशद खान (15), राहुल तेवतिया (7), जेसन होल्डर (7) और राशिद खान (7) सस्ते में आउट हो गए। होल्डर का विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में अपने 28 विकेट पूरे किए। गुजरात की ओर से केवल वाशिंगटन सुंदर (50 रन नाबाद) ही पिच पर टिक सके, जिनकी जुझारू अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को 2-2 सफलताएं मिलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका! कप्तानी छिनी, टीम से भी पत्ता साफ: रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप...

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 का सपना टूटा: ट्रायल के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने 6-4 से हराया

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का आगामी एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। शनिवार (30 मई) को नई...