fbpx
  Previous   Next
HomeNationक्या INDIA गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने की तैयारी में जुटे...

क्या INDIA गठबंधन से कांग्रेस को अलग करने की तैयारी में जुटे क्षेत्रीय दल? गठबंधन में दरार!

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय दल इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर चुप बैठी है. ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि 31 दिसंबर तक गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया जाए. लेकिन कांग्रेस से अभी तक उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है.

विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्रीय दल कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और ये पार्टियां कांग्रेस को अलग कर बैठक करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि ये पार्टियां अगले दो दिनों में ऑनलाइन बैठक कर बड़ा फैसला ले सकती हैं. जदयू के नीतीश कुमार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, AAP के अरविंद केजरीवाल, टीएमसी की ममता बनर्जी और एनसीपी के शरद पवार के अलावा दूसरे क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने आपस में बातचीत की है. इसके साथ ही कुछ अन्य नेताओं से भी संपर्क किया जा रहा है.

6

सीटों के बंटवारे पर दिल्ली में हुई बैठक में 31 दिसंबर तक करने का फैसला किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की कमेटी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. बताया जा रहा है कि गठबंधन के संयोजक पद पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है, इसको लेकर भी रीजनल पार्टियों में नाराजगी है.

दूसरी तरफ महाविकास आघाडी में जहां सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय माना जा रहा था. माना जा रहा था कि शिवसेना 19, कांग्रेस 13, एनसीपी 10, प्रकाश आम्बेडकर और राजू शेट्टी 1-1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा बची चार सीटों पर चर्चा करना तय माना जा रहा था. लेकिन इस पर अब बात आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे क्षेत्रीय दलों में बेचैनी बढ़ती जा रही है. क्षेत्रीय दलों का मानना है कि गठबंधन को अंतिम रूप देने में जितनी देरी होगी, उतना ही उन्हें कार्यकर्ताओं और दूसरे संसाधनों को जुटाने के लिए कम वक्त मिलेगा.

1 1

इसी बीच कांग्रेस ने गुरुवार को अपने प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि यह बैठक राहुल गांधी की अगली यात्रा को लेकर है. लेकिन क्या इसमें क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन को लेकर भी विचार किया जाएगा, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...