fbpx
  Previous   Next
HomeNationNEET PG 2025 स्थगित: अब 15 जून को नहीं होगी परीक्षा, नई...

NEET PG 2025 स्थगित: अब 15 जून को नहीं होगी परीक्षा, नई तारीख के बारे में ये रहा अपडेट.

NBE ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल कर 15 जून को होने वाली NEET- PG परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को NEET- PG की परीक्षा दो शिफ्ट में कराए जाने के विरोध में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था की परीक्षा एक शिफ्ट में ही कराई जाए और अगर एजेंसी को लगता है कि उसे परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की अनुमति चाहिए तो वह हमारे पास आ सकती है. इसी आधार पर NBE ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिसके बाद राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 15 जून 2025 को प्रस्तावित NEET-PG (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट ग्रेजुएट) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

Screenshot 2025 06 03 203519

बोर्ड ने सोमवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस बारे में जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद लिया गया है, जिसमें अदालत ने परीक्षा को एक ही शिफ्ट (Single Shift) में आयोजित करने का आदेश दिया था.

Screenshot 2025 06 03 203810 1

परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी
बोर्ड ने कहा कि परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने के लिए अधिक परीक्षा केंद्रों और बेहतर बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। इसलिए, फिलहाल परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारू रूप से की जा सकें.

Screenshot 2025 06 03 203543 1

नई तारीख कब आएगी?
NEET-PG 2025 की संशोधित तारीख जल्द ही NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in पर जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से लॉगइन करके ताजा जानकारी प्राप्त करते रहें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

सोने की चमक पड़ी फीकी: कच्चे तेल के ‘उबाल’ ने बिगाड़ा गोल्ड-सिल्वर का बजट

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के...

गुजरात में ‘कमल’ की सुनामी: 15 के 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना अभेद्य किला साबित कर दिया है। राज्य की सभी...

रिंकू का प्रहार और नरेन का वार: सुपर ओवर में कोलकाता ने छीनी लखनऊ से जीत, मोहसिन के 5 विकेट गए बेकार।

आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहाँ कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)...

RELATED NEWS

गुजरात में ‘कमल’ की सुनामी: 15 के 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना अभेद्य किला साबित कर दिया है। राज्य की सभी...

बुद्ध का संदेश और कलपक्कम का कमाल: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में दिखाया विकसित भारत का रोडमैप।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए एक सशक्त वैश्विक और...

अब्बास अराघची का सीक्रेट मिशन! सीधे नहीं, अब ‘बैक डोर’ से होगी अमेरिका से बात; जानें पाकिस्तान का मास्टर प्लान।

दक्षिण एशिया की कूटनीतिक जमीन पर एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ...