fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsशर्मिष्ठा की मुश्किलें नहीं हुई कम! जानिए क्यों कोलकाता हाईकोर्ट ने आज...

शर्मिष्ठा की मुश्किलें नहीं हुई कम! जानिए क्यों कोलकाता हाईकोर्ट ने आज जमानत देने से किया इनकार?

'हमारे देश के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. हमें बोलने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं. हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है'

कलकत्ता हाई कोर्ट ने आपत्तिजनक वीडियो मामले में शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. साथ ही कोर्ट ने राज्य को अगली सुनवाई में केस डायरी दाखिल करने का निर्देश दिया. पुणे की कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को एक विशेष धर्म को निशाना बनाकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में कोलकाता पुलिस ने गुरुवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उसे ट्रायल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। शर्मिष्ठा ने इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था.

Screenshot 2025 06 03 202056

शर्मिष्ठा पनोली को राहत नहीं देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा, “हमारे देश के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. हमें बोलने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं. हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है.” सुनवाई के दौरान शर्मिष्ठा के वकील ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी अवैध थी। क्योंकि एफआईआर में बताए गए सभी अपराध गैर संज्ञेय थे. उनको गिरफ्तारी से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया.जबकि यह नए कानून के तहत जरूरी है। वकील ने दावा किया कि पनोली के परिवार ने भी पुलिस में शिकायत की थी कि वह खतरे में है और कथित आपत्तिजनक पोस्ट को 7 मई की रात को पोस्ट करने के बाद 8 मई को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। उन्होंने पनोली के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की प्रार्थना की तथा उन्हें जमानत देने की मांग की.

Screenshot 2025 06 03 202107 1

इस पर राज्य सरकार के वकील ने कहा कि नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पनोली और उनका परिवार गुरुग्राम भाग गया था। इस वजह से कानूनी नोटिस देने के कई प्रयास विफल रहे। इसके बाद एक अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया, जिसके आधार पर उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। मामले की उचित जांच की गई और इस बाबत कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया.

image

हलांकि पैगंबर मुहम्मद के बारे में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में इंफ्लुएंसर व कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनौली के विरुद्ध कोलकाता के गार्डेनरीच थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने वाला वजाहत खान कादरी रशीदी खुद कई मामलों में आरोपित है. कादरी के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर कोलकाता पुलिस के साइबर सेल व महानगर के विभिन्न थानों में कम से कम सात प्राथमिकी दर्ज हैं.

Screenshot 2025 06 03 202143

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

1 जून से बदल रहे हैं देश के 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, UPI पेमेंट से लेकर टैक्स और ट्रेन के सफर तक, आम...

नया महीना शुरू होने के साथ ही देश में आम जनता के बजट और दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं।...

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग (IMD)...

सावधान! कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी 6 महीने की ‘बायोमेट्रिक हिस्ट्री’

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। नया बैंक खाता खुलवाने...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...