fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर के बारे में ऐसा क्या कह दिया...

रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर के बारे में ऐसा क्या कह दिया है कि जिससे विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है ?

रिकी पोंटिंग ने आईपीएल के आगाज से पहले एक ऐसा ऐलान किया है जिसने विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है.

आईपीएल 2025 में रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के कोच हैं तो वहीं, श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करने वाले हैं. आईपीएल ऑक्शन में अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदकर पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि पोंटिंग के साथ मिलकर अय्यर पंजाब किंग्स की किस्मत बदल सकते हैं या नहीं, आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा. बता दें कि आईपीएल के आगाज से पहले रिकी पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की भरपूर तारीफ की है. पोंटिंग ने अय्यर को विश्व क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक कहा है.

Screenshot 2025 03 21 222101

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है श्रेयस अय्यर- रिकी पोंटिंग
पोंटिंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं श्रेयस के साथ फिर से काम करने के लिए बेताब था. दिल्ली में लंबे समय तक हमारे बीच बेहतरीन कामकाजी संबंध रहे हैं. वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है जिनके साथ मैंने काम किया है. वह एक बेहतरीन इंसान भी है वह आईपीएल जीतने वाला कप्तान है. आप इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकतेय वह कुछ दिन पहले ही कैंप में शामिल हुआ है इसलिए वह एक कप्तान और एक लीडर के रूप में टीम पर अपनी छाप छोड़ना शुरू कर रहा है “

Screenshot 2025 03 21 222150


पोंटिंग मुझे महान खिलाड़ी मानते हैं – श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग उन्हें एक महान खिलाड़ी की तरह महसूस कराते हैं. सभी का समर्थन करते हैं जब मैंने पहले उनके साथ काम किया था, तो उन्होंने मुझे महसूस कराया था कि मैं एक महान खिलाड़ी हूं और मैं इस प्रारूप में आसानी से बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं. वह एक खिलाड़ी को जो आत्मविश्वास देते हैं, वह एक अलग स्तर का होता है.”

Screenshot 2025 03 21 222114

अय्यर ने 18 मार्च को चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान आईपीएल 2025 को लेकर आगे कहा, “लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, अभी हमारी यही मानसिकता है और यह एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया है, ऐसा नहीं है कि आप सुबह उठकर इसे करते हैं, लेकिन जिस तरह से हम अभी अभ्यास कर रहे हैं और जिस तरह से हम एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठा रहे हैं, वह हमें टूर्नामेंट के लिए तैयार कर रहा है, हमारा लक्ष्य खिताब जीतना है.”

Screenshot 2025 03 21 222134

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

सूर्या की कप्तानी पर ‘ग्रहण’! खराब फॉर्म के चलते क्या टीम इंडिया से भी होगी छुट्टी? श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए बॉस।

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026...

सूर्या के घर आई ‘नन्ही परी’: आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, देविशा ने बेटी को दिया जन्म।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आईपीएल...

हैदराबाद बनी ‘टेबल टॉपर’: ईशान-क्लासेन के तूफान के आगे कूपर कोनली का शतक पड़ा फीका, पंजाब की बादशाहत खत्म।

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बुधवार को खेले गए एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में...