fbpx
  Previous   Next
HomeNationहरियाणा में मारा गया बिहार का कुख्यात गैंगस्सटर सरोज राय ! बिहार...

हरियाणा में मारा गया बिहार का कुख्यात गैंगस्सटर सरोज राय ! बिहार STF और हरियाणा पुलिस ने किया एनकाउंटर.

रंगदारी मांगने के कई मामलों में नामजद सरोज राय पर बिहार पुलिस लगातार नजर रख रही थी। हरियाणा में ठिकाना बनाए जाने की सूचना के बाद STF ने ऑपरेशन को अंजाम दिया.

हरियाणा में बिहार STF और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कुख्यात अपराधी सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया गया. क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि सरोज रॉय और उसके साथी गुरुग्राम के बार गुर्जर इलाके में छिपे हुए हैं. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इलाके में एक ट्रैप लगाया और संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया. इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की, तभी सरोज रॉय को गोली लग गई. गोली लगने के बाद सरोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोली लगने के बाद सरोज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ में बिहार एसटीएफ का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Screenshot 2024 11 29 220033

सरोज राय का अपराध का लंबा इतिहास रहा है, उसकी गिरफ्तारी और एनकाउंटर से बिहार में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. इस बड़े ऑपरेशन से STF ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी. सीतामढ़ी एसपी ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि सरोज राय कुल 33 मामलों में वांछित था और उसने जदयू विधायक पंकज मिश्रा समेत रुन्नीसैदपुर विधायक से रंगदारी मांगी थी.

Screenshot 2024 11 29 220555

पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी देते हुए कहा कि सरोज राय को पकड़ने के लिए बिहार STF लंबे समय से सक्रिय थी. ऑपरेशन के दौरान 3 मोबाइल, 2 राउटर, 1 बाइक, 3 पिस्टल और 16 खाली कारतूस बरामद किए गए. रंगदारी मांगने के कई मामलों में नामजद सरोज राय पर बिहार पुलिस लगातार नजर रख रही थी। हरियाणा में ठिकाना बनाए जाने की सूचना के बाद STF ने ऑपरेशन को अंजाम दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खाड़ी संकट के बीच भारत को तेल सप्लाई के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में बने अस्थिर हालातों के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव साफ नजर आ रहा है।...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के 153 शहरों में तबाही, 787 मौतों का दावा

अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की राहत एजेंसी ने दावा...

RELATED NEWS

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के 153 शहरों में तबाही, 787 मौतों का दावा

अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की राहत एजेंसी ने दावा...

मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी सख्त, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की आपात बैठक

मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की आपात बैठक...