fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsसलमान खान के घर के बाहर हुए हमले को लेकर किसने कहा...

सलमान खान के घर के बाहर हुए हमले को लेकर किसने कहा कि ” यह तो ट्रेलर था.. ताकत को समझ जाओ “….

4 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई. दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए.

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई. दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए. जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की. शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है. वहीं दुसरी तरफ सलमान खान के घर के बाहर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। कहा ” यह तो ट्रेलर था.. ताकत को समझ जाओ “….एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी.

WhatsApp Image 2024 04 14 at 5.55.59 PM

इस घटना को ‘परेशान करने वाला और हैरान कर देने वाला’ बताते हुए अरबाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सलीम खान परिवार के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में मोटरसाइकिल पर दो अनजान लोगों की फायरिंग की घटना बहुत परेशान करने वाली है. हमारा परिवार इससे स्तब्ध है. इस समय परिवार इस अप्रिय घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है. हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे. आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद.”

पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि ‘एक था टाइगर’ एक्टर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के टॉप टार्गेट में से एक था. रिपोर्ट्स के मुताबिक बिश्नोई ने दावा किया कि खान की 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना ने बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया था.

2022 6largeimg 654516169

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...