fbpx
  Previous   Next
HomePolitics'जब आप हारे, तब ही खराब होती है EVM', सुप्रीम कोर्ट ने...

‘जब आप हारे, तब ही खराब होती है EVM’, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, खारिज की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की याचिका

EVM के बजाए बैलेट पेपर से मतदान की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की और कहा है कि यह वो जगह नहीं है जहां आप इस सब पर बहस कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में चुनावों के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि जब वे नहीं जीते तो मतलब ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है और जब चुनाव जीत गए तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. हम इसे कैसे देख सकते हैं? इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि यह वो जगह नहीं है जहां आप इस सब पर बहस कर सकते हैं.

Screenshot 2024 11 26 224415

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि 18 राजनीतिक दलों का समर्थन उन्हें हासिल है. चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी जैसे नेता भी कह चुके है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है. जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा कि जब चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेड्डी जैसे नेता चुनाव हार जाते है तो वो कहते है कि EVM के साथ छेड़छाड़ हुई है,लेकिन जब वो ही इसके जरिये चुनाव जीत जाते है तो फिर कुछ नहीं बोलते, तब EVM में खामी नज़र नहीं आती.

Screenshot 2024 11 26 224357


नहीं चाहिए EVM :मल्लिकार्जुन खरगे
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी महाराष्ट्र में केवल 16 सीटें ही हासिल कर पाई है. चुनाव के बाद समीक्षा हुई और अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान सामने आया. खरगे ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर पर होने चाहिए और इसी मुद्दे के तहत वह भारत जोड़ो यात्रा की तरह देश भर में जाएंगे.

Screenshot 2024 11 26 224251

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...