fbpx
  Previous   Next
HomeSportsशतरंज के नए शहंशाह गुकेश को सलाम! इतिहास के सबसे कम उम्र...

शतरंज के नए शहंशाह गुकेश को सलाम! इतिहास के सबसे कम उम्र के विजेता बनने पर भावुक हो गए गुकेश

युवा सनसनी डी. गुकेश ने सिंगापुर में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं बाजी में मात देकर खेल के करीब 138 साल के इतिहास में सबसे युवा चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.

मात्र 18 साल की उम्र में डोम्माराजू गुकेश ने सिंगापुर में गत चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को विश्व चैंपियनशिप की 14वीं बाजी में मात देकर खेल के करीब 138 साल के इतिहास में सबसे युवा चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.
नाम दुनिया उन्हें डी गुकेश के नाम से जानती है. दुनिया का शतरंज का यह सबसे कम उम्र का शहंशाह है. गुरुवार को गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेंस चैंपियन बन गए. 14 बाजियों तक चले मुकाबले में गुकेश के मन में क्या चल रहा था, यह उनकी जीत के बाद दिखा. गुकेश भावुक हो गए. आंखों से आंसुओं की धार बह निकली. अपने मोहरों और खुद को संभालते उनकी तस्वीरों ने हर भारतीय को भिगो दिया.

Screenshot 2024 12 12 224654

इसी खेल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप इन दिनों भारत में चल रही थी, जिसमें भारत के 18 साल के डोम्माराजू गुकेश शतरंज के मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन की बादशाहत को कड़ी चुनौती दे रहे थे. टूर्नामेंट बड़े ही दिलचस्प दौर तक पहुंचा. 14 मैचों तक चले मुकाबले में आखिर गुकेश बाजी मार ले गए. रोमांच किस कदर था यह आप उससे समझ सकते हैं कि 12 मैच पूरे होने तक डिंग लिरेन 6-6 के स्कोर से गुकेश के साथ बराबरी पर थे. दोनों ही खिलाड़ियों ने दो-दो मैच जीते थे और आठ मैच ड्रॉ रहे. 13वीं बाजी पर ड्रॉ पर खत्म हुई और 14वीं और निर्णायक बाजी गुकेश जीत गए. इस तरह शतरंज का अगला बादशाह मिल गया. डी. गुकेश ने जो कारनामा वीरवार को किया, वह भारतीय खेलों के इतिहास में और युवाओं के लिए हमेशा एक बड़ी प्रेरणा रहेगा.

Screenshot 2024 12 12 223453

गुकेश को मिली इतनी इनामी रकम
निश्चित तौर पर गुकेश की सफलता को किसी भी इनामी रकम से नहीं आंका जा सकता क्योंकि सबसे युवा विश्व चैंपियन के रूप में मिलने वाली यह रकम हाल ही में आईपीएल नीलामी में बिके ऋषभ पंत से आधे से भी कम है, लेकिन यह एक ऐसी बड़ी उपलब्धि है, जो यहां से इस खेल को देश के युवाओं के बीच और लोकप्रिय बनाएगा. बहरहाल, विश्व चैंपियन बनने पर गुकेश को 13,00000 लाख अमेरिकी डॉलर इनाम के रूप में मिले. मतलब गुकेश को भारतीय मुद्रा में करीब 11 करोड़ रुपये इनाम के रूप में मिले हैं.

Screenshot 2024 12 12 224723 1

टॉप-10 चेस खिलाड़ियों में 3 भारतीय
अब अगर डी गुकेश सिंगापुर में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप का ख़िताब जीत लेते हैं तो भारत के लिए यह सोने पर सुहागा जैसा होगा. ऐसा दौर जिसकी कल्पना कोई भी देश करेगा. भारत में चेस के इस नए दौर के पीछे एक बड़ी प्रेरणा वर्ल्ड चेस चैंपियन रहे विश्वनाथन आनंद है.

Screenshot 2024 12 12 224441

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...

इडेन गार्डेंस में KKR का कोहराम: गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोका, 247 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर से 29 रन से जीता मैच

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डेंस पर गुजरात टाइटंस (GT) के लगातार पांच मैचों...