fbpx
  Previous   Next
HomeHealthब्रश करके थक गए है फिर भी नहीं हट रहा दांतों का...

ब्रश करके थक गए है फिर भी नहीं हट रहा दांतों का पीलापन, तो इन पत्तियों का पेस्ट लगाएं फिर देखिए कमाल !

जब ब्रश करने के बाद भी दांतों का पीलापन कम न हो तो क्या करें? दांतों पर लगे दागों को हटाने में मदद कर सकता है ये घरेलू नुस्खें.

ब्रश करने के बाद भी दांतों का जिद्दी पीलापन जाता ही नहीं. अगर आप अपने दांतों की सफाई के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढ रहे हैं या दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो आम की पत्तियों का उपयोग करके दांतों को साफ करना एक अच्छा तरीका हो सकता है. आम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को रोक सकते हैं और दांतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. दांतों का पीलापन हमें अपनी नेचुरल हंसी हंसने से रोक सकता है. पीले दांत न सिर्फ दखने में गंदे लगते हैं बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी बिगाड़ सकते हैं. कई लोग दांतों के पीलेपन से परेशान होते हैं. दांतों की चमक बरकरार रखने के लिए ये घरेलू नुस्खे का इश्तेमाल करें.

maxresdefault


पहला तरीका:
पत्तियों को साफ करें: सबसे पहले पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें. ध्यान दें कि पत्तियों पर कोई भी कीटाणु न हो. पत्तियों को चबाएं: अब ध्यानपूर्वक आम की पत्तियों को चबाएं. यह आपके मुंह में एंटीबैक्टीरियल गुणों को रिलीज करेगा जो बैक्टीरिया को मारेगा और मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखेगा. दांतों को साफ करें: अब चबाई हुई पत्तियों को दांतों पर मसाज करें. इससे दांतों की सफाई होगी और मुंह में बैक्टीरिया को रोका जा सकेगा. मुंह को धोएं: पानी का इस्तेमाल करके मुंह को अच्छी तरह से धो लें. कुल्ला करें: मुंह में पानी का कुल्ला करें. यह बैक्टीरिया को मारेगा और मुंह को स्वच्छ और ताजगी से भर देगा.

11

दूसरा तरीका:
आम के पेड़ से ताजी पत्तियां तोड़ें. इसे अच्छे से धो लें. इसके पत्ते को दांतों पर रगड़ें या आम के पत्ते को चबाकर उसका पेस्ट दांतों पर रगड़ें. ऐसा 1-2 मिनट तक करें और बाहर थूक दें. इसकी पत्ती में मौजूद मैंगिफेरिन एंटी-बैक्टीरियल के रूप में काम करता है और आपके दांतों के दाग को दूर कर सकता है. आम की पत्तियों का उपयोग करके दांतों की सफाई करना एक प्राकृतिक और सस्ता तरीका है जो आपके मुंह को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. यह तकनीक नियमित रूप से अपनाकर आप अपने दांतों को हेल्दी और साफ रख सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...