fbpx
  Previous   Next
HomeSportsअश्विन के सन्यास लेने के बाद मुंबई के इस खिलाडी को मिला...

अश्विन के सन्यास लेने के बाद मुंबई के इस खिलाडी को मिला टीम इंडिया में जगह !

लिजेंडरी स्पिनर आर. अश्विन के संन्यास के बाद उनकी जगह तनुष कोटियान को सेलेक्टर टीम में जगह देंगे

मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में मिली इस खिलाडी को जगह. हाल ही में संन्यास लेकर भारत वापस लौटने वाले दिग्गज ऑफ स्पिनर रविंद्रन अश्विन की जगह अब मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान लेंगे. जी हां, यह ऑफ स्पिनर जल्द ही बाकी टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया से जुड़ेगा. तनुष हाल ही में सैयद मुश्ताक ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा थे. और उनके बॉक्सिंग-डे से मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है.

Screenshot 2024 12 23 224450

दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे
कोटियान फिलहाल अहमदाबाद में हैं. वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे और वहां से मंगलवार को मेलबर्न की उड़ान भरेंगे. तनुष हाल ही में भारत ए टीम का हिस्सा थे. ऐसे में उन्हें वीजा को लेकर कोई परेशानी नहीं आने की उम्मीद है. इसमें दो राय नहीं कि प्रबंधन की पहली पसंद वॉशिंगटन सुंदर ही हैं, लेकिन अश्विन के जाने से हुई जगह को भरना जरूरी था. ऐसे में अश्विन का संन्यास कोटियान के लिए अवसर बनकर आया है

Screenshot 2024 12 23 224344

कुछ ऐसा रहा है कोटियान का करियर
ऑफ स्पिनर तनुष अभी तक 33 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. और इन मैचों में उन्होंने 41.21 की औसत से 1525 रन बनाए हैं,तो 25.70 के औसत से इन मैचों में उन्होंने 101 विकेट चटकाए हैं. साल 2023-24 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई के अभियान में तनुष प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. तब सीजन में उन्होंने 41.83 के औसत से 502 रन बनाए थे, तो 16.96 के औसत से 29 विकेट भी चटकाए थे.

2024 12largeimg23 Dec 2024 204731560

लिस्ट “ए’ और टी20 में भी अच्छा प्रदर्शन, लेकिन…
मुंबई के इस ऑलराउंडर ने लिस्ट ए (ODI और घरेलू वनडे) मैचों और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. खेले 21 मैचों में तनुष ने 18.42 के औसत से 129 रन बनाने के अलावा 22 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं, टी20 में उन्होंने 33 मैचों में 21.75 के औसत से 87 रन बनाने के साथ ही इतने विकेट भी लिए, लेकिन यह प्रदर्शन भी पिछले दिनों मेगा नीलामी में उनके बिकने की वजह नहीं बन सका.

Screenshot 2024 12 23 224319

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...