fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsनारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं चेहरे पर कि चमक जाए त्वचा,...

नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं चेहरे पर कि चमक जाए त्वचा, रात में आजमा सकते हैं यह नुस्खा

नारियल के तेल में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं कि सर्दियों में ड्राई स्किन की दिक्कत भी दूर हो जाए और चेहरे पर निखार भी आ जाए.

सर्दियों के मौसम में तव्चा का शुष्क होना आम बात है ऐसे में नारियल के तेल का उपयोग आपके तव्चा के लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है. नारियल तेल का उपयोगखानपान ही नहीं बल्कि स्किन केयर और हेयर केयर में भी खूब शामिल किया जाता है. इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की ड्राईनेस दूर करके स्किन को नमी देते हैं. इसके अलावा नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है और यह तेल एंटीमाइक्रोबियल गुणों का भी अच्छा स्त्रोत है. अगर त्वचा ड्राई है तो नारियल का तेल लगाने पर चेहरे का रूखापन दूर होता है और निखार नजर आने लगता है सो अलग. इस तेल को यूं तो सादा भी चेहरे पर लगा सकते हैं लेकिन इसमें कुछ और चीजें भी मिलाकर लगाई जाएं तो इसका असर बढ़ जाता है. यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से लगाया जा सकता है नारियल का तेल और इससे त्वचा को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.

Screenshot 2024 12 27 224054

सिर्फ शुद्ध नारियल तेल
नारियल के तेल में विटामिन ई के गुण भी होते हैं. रूखी-सूखी त्वचा पर नारियल के तेल को सादा ही लगाया जा सकता है. इसके लिए नारियल तेल की 2 बूंदे हथेली पर लें और इसे चेहरे और गले पर अच्छे से लगा लें. रात के समय नारियल का तेल चेहरे पर लगाकर सोया जा सकता है. इससे स्किन मॉइश्चराइज हो जाती है. आप चाहे तो आधे घंटे बाद चेहरा धोकर भी सो सकते हैं.

Screenshot 2024 12 27 224017

नारियल का तेल और हल्दी
ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह नारियल का तेल लगाएं. हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को फायदा देते हैं. हथेली पर थोड़ा नारियल का तेल लेकर उसमें चुटकीभर हल्दी डालें. इस मिश्रण को चेहरे पर मलकर 20-25 मिनट लगाकर रखें और फिर मलकर धो लें. त्वचा निखर जाएगी.

Screenshot 2024 12 27 224035

नारियल तेल और शहद
ड्राई स्किन पर नारियल तेल और शहद (Honey) को भी लगाया जा सकता है. इसके लिए बराबर मात्रा में नारियल तेल और शहद को लेकर मिक्स कर लें. यह मिश्रण चेहरे पर 10 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन की ड्राइनेस तो दूर होगी ही, साथ ही चेहरा चमक जाएगा सो अलग.

Screenshot 2024 12 27 224044

नारियल तेल लगाने के फायदे
त्वचा की मसल्स रिलैक्स करने के लिए नारिल के तेल को चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे स्ट्रेस रिलीज होता है और स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स महसूस होते हैं. नारियल तेल के हेल्दी फैटी एसिड्स अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करते हैं. सर्दियों की शुष्क हवाओं से स्किन को बचाने में नारियल का तेल कारगर होता है. नारियल के तेल को मेकअप रिमूवर की तरह भी लगाया जा सकता है. इससे त्वचा पर जमी गंदगी भी छूटकर निकलने लगती है. यह तेल एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. झुर्रियों को कम करने के लिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है. होंठों पर नारियल का तेल लगाने पर कटे-फटे होंठों की दिक्कत दूर हो जाती है. नारियल का तेल होंठों को मुलायम बनाने का काम करता है.

Screenshot 2024 12 27 224105

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...