fbpx
  Previous   Next
HomeNationसोशल मीडिया सनसनी सीमा हैदर ने क्यों कहा -भारत में मर जाउंगी,...

सोशल मीडिया सनसनी सीमा हैदर ने क्यों कहा -भारत में मर जाउंगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं लौटूंगी !

4 बच्चों की मां और अवैध तरीके से भारत आईं पाकिस्तानी सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं.

भारत में बिना वीजा अवैध तरीके से आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के फैसले पर अड़ी हुई है. पाकिस्तान के कराची में उसके पहले पति ने सरकार से अपनी बीवी और चार बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है. इस पर सीमा हैदर ने कहा, “सचिन को छोड़ने या पाकिस्तान लौटने से बेहतर है कि मैं भारत में ही मर जाऊं. पाकिस्तान वापस लौटने से बेहतर मैं मर जाना पसंद करूंगी. मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं. हमारी शादी हो गई है. मेरे बच्चे भी सचिन को पिता मानने लगे हैं. मैं पति और बच्चों के साथ यहीं रहना चाहती हूं. पाकिस्तान भेजा गया तो मुझे मार डाला जाएगा.”

50f18e50 1f1b 11ee ac67 0b2ca634ac99 1

हमारा घर बसा दें: सचिन
सीमा हैदर की पबजी गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 22 साल के सचिन मीणा से हुई थी. 2020 से दोनों रिलेशन में थे. सचिन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि मुझे सीमा से शादी करने दी जाए. मैंने कोई अपराध नहीं किया गया है. मैं सीमा से प्यार करता हूं.”

seema haider pakistan 1

सीमा ने सचिन के दो कमरों वाले घर के आंगन से AFP से बात की. उसने बताया, “मेरे पति ने साल भर पहले मुझे तलाक दे दिया था. मैं और सचिन कम समय में दोस्त बन गए. हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई. हमारी बातचीत लंबी हो गई. हर सुबह और रात हम फोन पर बातें करते थे. एक दिन हमने मिलने का फैसला किया.”

सीमा ने कहा हिंदू धर्म अच्छा लगता है
सीमा नई दिल्ली से लगभग 55 किलोमीटर (35 मील) दूर रबूपुरा गांव में सचिन और उसके परिवार के साथ रहती है. उसने कहा, “मैंने हिंदू धर्म अपना लिया है. मैं तुलसी पूजा भी करने लगी हूं. हिंदू धर्म बहुत अच्छा लग रहा है. नॉनवेज खाना भी छोड़ चुकी हूं. मैं वापस लौटने या सचिन को छोड़ने से बेहतर मरना पसंद करूंगी.”

images 1 1

बीवी बच्चों को वापस लाने भारत भी जाऊंगा-गुलाम अली
वहीं, सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने पाकिस्तान सरकार से अपनी बीवी और बच्चो को वापस बुलाने की मांग की है. उसका दावा है कि सीमा ने कुछ महीने पहले उनसे 3 लाख रुपये लिए थे. भारत आने से पहले उधार में 70 हजार का फोन भी लिया. उस पर पाकिस्तान के बैंक में लाखों रुपये का लोन है. गुलाम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने बीवी बच्चों को वापस लाने के लिए जरूरत पड़ी तो भारत भी जाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...