fbpx
  Previous   Next
HomeNationमुंबई में ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 नाइजीरियन सहित 7 गिरफ्तार

मुंबई में ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 2 नाइजीरियन सहित 7 गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस ने एक ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के अनुसार नशे के सौदागरों के इस गिरोह का नेटवर्क मुंबई-पुणे और गोवा तक फैला था. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है.

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 2 नाइजीरियन सहित नशे के सौदागरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है ,जिसका नेटवर्क मुंबई-पुणे और गोवा तक फैला था. इस गिरोह की एक महिला मुंबई से ड्रग्स सप्लाई के लिए रोज रात को पुणे बस या टैक्सी से अकेले जाती और फिर वापस भी आ जाती थी. पुलिस ने मामले मे 7 लोगों को पकड़ कर एमडीएमए और कोकिन भी बरामद किए हैं.

drug smuggling 1622768993 1630128335

मुंबई पुलिस के अनुसार नशे के सौदागरों के इस गिरोह का नेटवर्क मुंबई-पुणे और गोवा तक फैला था और गिरोह की सरगना कोई और नही मुंबई के पॉस इलाके केम्प्स कॉर्नर में रहने वाली पूर्व स्कूल शिक्षिका है. जिसकी पहचान सुकोरिना फर्नांडिस के रुप में हुई है. 58 साल की सुकोरीना पुणे में ड्रग्स डिलीवरी के लिए खुद अकेले बस या टैक्सी से जाती थी, वो भी रात में अकेले जाती और डिलिवरी देकर तुरंत वापस भी आ जाती है.

30 01 2021 crime logo1 21321903

पुलिस के मुताबिक नशे की तस्करी में सुकोरिना के साथ उसका बेटा भी शामिल था. दोनों मालाड की एक महिला अंजू विजय पॉल उर्फ मेरी आंटी से ड्रग्स लेकर पुणे और गोवा तक सप्लाई करते थे. पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिलने के बाद एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमे दो नाइजीरिया के नागरिक भी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...