fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsविपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' क्यों रखा गया? जानें क्या है इसके...

विपक्षी गठबंधन का नाम ‘INDIA’ क्यों रखा गया? जानें क्या है इसके सियासी मायने?

विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम 'INDIA' ही रखने का मन क्यों बनाया है? इसके पीछे विपक्ष की क्या सियासत है?

बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है, विपक्षी दलों ने अपने नए गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा है. इंडिया का पूरा नाम होगा- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस। बैठक में शामिल विपक्षी दलों के कई नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. खैर, इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया ही रखने का मन क्या बनाया है? इसके पीछे विपक्ष की क्या सियासत है?
गठबंधन के नाम की चर्चा कैसे शुरू हुई?

full


विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में हुई। नाम पर चर्चा के बाद एक-एक करके दलों के नेताओं और पार्टियों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किए जाने लगे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने लिखा, ‘विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है!’
I – Indian
N – National
D – Developmental
I – Inclusive
A – Alliance

1221

विपक्ष ने गठबंधन के नाम के लिए इंडिया ही क्यों चुना?
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो ‘नाम की सियासत इन दिनों हावी है। खासतौर पर अंग्रेजी के शब्दों का अलग-अलग मतलब निकालने का भी हो गया है। भाजपा इस काम में आगे थी. भाजपा ने विपक्ष से जुड़ी तमाम पार्टियों के नामों का जिक्र करके उसका अलग मतलब निकाला। ये चर्चा में भी रहा. यही कारण है कि इस बार विपक्ष ने इस मामले में बड़ा दांव खेल दिया है’ इंडिया नाम रखने से विपक्ष को सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि भाजपा उसका मजाक या तंज नहीं कस पाएगी. देश के नाम पर गठबंधन का नाम पड़ने से भाजपा के लिए ये बड़ी चुनौती होगी. भाजपा खुद को राष्ट्रवादी पार्टी कहती है। ऐसे में अगर इंडिया के नाम का कोई गलत मतलब भाजपा की तरफ से निकाला जाता है तो जनता के बीच इसका संदेश भी काफी गलत जाएगा.

opposition meet leaders1687449384310

राजनीति के जानकार इसे विपक्षी दलों के द्वारा काफी सोच-विचार कर लिया गया फैसला बताया है. ऐसा होने से अब गठबंधन के नाम पर भाजपा और एनडीए के नेताओं की तरफ से हमले नहीं होंगे। हां, व्यक्तिगत तौर पर जरूर भाजपा व एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता विपक्ष पर हमलावर हो सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

जानिए! जनरल ट्रेन टिकट के नियमों में क्या होने जा रहा है बड़ा बदलाव? करोड़ों यात्रियों पर होगा असर !

अगर आप भी करते है ट्रेन में सफर तो ये खबर आपके लिए है जी हां भारत में ट्रेन से हर दिन करोड़ों लोग...

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला आंतकी गिरफ्तार, जानिए किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखता है आंतकी अब्दुल रहमान !

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया...

Champions Trophy 2025 के विजेता को लेकर शोएब अख्तर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया चैंपियंस !

भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज में शानदार परफॉर्मेंस किया और न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया. भारत की जीत में वरुण चक्रवर्ती...

RELATED NEWS

जानिए: दिल्ली पुलिस 1984 के सिख विरोधी दंगे में किस के लिए और क्यों की फांसी की मांग !

1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या के मामले में दोषी सज्जन कुमार की सजा पर मंगलवार,18...

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सुपडा साफ, ये रही AAP के हार कि 5 बड़ी वजह !

दिल्ली में बीजेपी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है और 12 सालों तक सत्ता सुख भोगने के बाद आम आदमी पार्टी...

पैसा ही पैसा, देश की सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी बनी भाजपा, कांग्रेस से करीब साढ़े 8 गुना ज्यादा !

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ- साथ देश कि सबसे अमीर पॉलिटिकल पार्टी भी बन गई है. चुनाव आयोग को पार्टियों...