fbpx
  Previous   Next
HomeNationदिल्ली: यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने की आशंका से दिल्ली में...

दिल्ली: यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने की आशंका से दिल्ली में बाढ की स्थिति जस का तस

दिल्ली में लगातार हो रहे बारिश के कारण कई इलाकों में पानी अभी भर हुआ है जिससे आम जन-जीवन पटरी पर आने में लगेगा समय.

देश की राजधानी दिल्ली बाढ की स्थिति यथावत शनिवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में दोबारा बारिश शुरू हो गई. शहर के कुछ इलाकों में जोरदार तो कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. बारिश शुरू होने के कुछ समय बाद ही शहर के कुछ इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया था.

delhi waterlogging heavy rainfall 1688811958

दिल्ली के कुछ इलाकों में पिछले तीन दिनों में बहुत मामूली बारिश हुई. इससे शहर में उमस भरी गर्मी अपना असर दिखा रही थी. शनिवार को सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में बारिश के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी किया था. ‘येलो’ अलर्ट मौसम की खराब स्थिति के प्रति सचेत करता है, जो और भी बिगड़ सकती है और जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां बाधित हो सकती हैं.

Delhi Rains AFP 1

दिल्ली में ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों में कई दिनों तक भारी बारिश होने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इससे दिल्ली शहर बाढ़ का सामना कर रहा है. दिल्ली में बारिश से यमुना के जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है. यमुना पिछले कुछ दिनों से खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, शनिवार को सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया, जो गुरुवार को रात आठ बजे अपने चरम 208.66 मीटर पर था.

river yamuna ani1689237863898

दिल्ली में में उफनती हुई यमुना नदी ने रिंग रोड पर लाल किले की दीवार तक पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाकों में पानी भर गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करके कहा कि नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यमुना का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. अगर दोबारा भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति सामान्य हो जाएगी. हमने चंद्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों से पानी निकालना शुरू कर दिया है. इसके बाद मशीनों को सुखाने के लिए रखा जाएगा. दोनों प्लांट कल चालू हो जाएंगे. कृपया जागरूक रहें और एक-दूसरे की मदद करें.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...