fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsराहुल गांधी को खुद की सहयोगी दल ने 'वोट चोरी' के मुद्दे...

राहुल गांधी को खुद की सहयोगी दल ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर दिया क्षटका ! किसने कहा कि ‘वोट चोरी’ कांग्रेस का मुद्दा

कांग्रेस द्वारा उठाए गए 'वोट चोरी' के मुद्दे से खुद को अलग कर लिया और कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन “इंडिया” का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी कई बार प्रेस कॉफ्रेंस कर निर्वाचन आयोग और चुनावी प्रक्रिया पर कई सवाल उठा चुके हैं. पिछले सप्ताह लोकसभा में SIR और वोट चोरी को लेकर लंबी बहस भी हुई थी. विपक्ष के सवालों का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था. लेकिन सदन में हुई बहस के बाद भी कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है. रविवार को वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ी रैली हुई थी. लेकिन वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस के सहयोगी दल अलग राय रख रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से सोमवार को खुद को अलग कर लिया और कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन “इंडिया” का इससे कोई लेना-देना नहीं है.”

Screenshot 2025 12 15 215828

दिल्ली में कांग्रेस ने की ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’
इससे एक दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयुक्तों पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ सत्ताधारी पार्टी के DNA में है और उसके नेता ‘गद्दार’ हैं जो लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश रच रहे हैं और उन्हें सत्ता से हटाया जाना चाहिए. अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) गठबंधन में एक घटक है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों की संख्या के हिसाब से कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है.


वोट चोरी कांग्रेस का मुद्दाः उमर अब्दुल्ला
कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे “वोट चोरी” और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा, “‘इंडिया’ गठबंधन का इससे कोई लेना-देना नहीं है. हर राजनीतिक दल को अपना एजेंडा तय करने की स्वतंत्रता है. कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ और एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है. हम उन्हें कुछ कहने वाले कौन होते हैं?”

Screenshot 2025 12 15 215850

वोट चोरी के खिलाफ 6 करोड़ हस्ताक्षर: कांग्रेस
दूसरी ओर कांग्रेस ने दावा किया है कि उसने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लगभग छह करोड़ हस्ताक्षर एकत्र किए हैं और वह इन्हें भारत के राष्ट्रपति को सौंपेगी. अब देखना है कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग राय रखने वाली नेशनल कॉफ्रेंस का अगला रुख क्या होता है? क्या अब्दुल्ला की देखरेख में दूसरे विपक्षी नेता भी वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस से अलग राय रखेंगे.

Screenshot 2025 12 15 215910

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...