fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए संघ-संगठन-सरकार की पहली...

बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए संघ-संगठन-सरकार की पहली पसंद कैसे बनें नितिन नवीन?

अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी का नेतृत्व फिर दूसरी पीढ़ी के रूप में नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नेता हैं. अब तीसरी पीढ़ी के रूप में नितिन नवीन कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं.

BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में नितिन नवीन का चयन हुआ है. दूर-दूर तक जिनके नाम की चर्चा नहीं थी, वे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए. पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उनकी नियुक्ति की. इसके बाद नितिन नवीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश ने BJP के भीतर एक बड़े बदलाव का संदेश भी दे दिया. PM मोदी ने लिखा कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी. यह संदेश है कि आने वाले समय में बीजेपी का नेतृत्व नितिन नवीन ही करेंगे. जनवरी में मकर सक्रांति के बाद नितिन नवीन औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे और वे जगत प्रकाश नड्डा की जगह ले लेंगे. यह एक बड़ा बदलाव है.

Screenshot 2025 12 14 224423

BJP ने तीसरी पीढ़ी को दे दिया अवसर
केवल दो दशकों में ही बीजेपी ने पहली से दूसरी और अब तीसरी पीढ़ी को अवसर दे दिया है. 1980 में अपनी स्थापना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी का नेतृत्व देखा. उन्होंने बीजेपी में दूसरी पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाया जिनमें नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, प्रमोद महाजन, शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

Screenshot 2025 12 14 224438

सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नितिन नवीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं. इससे पहले केवल 43 वर्ष की उम्र में अटल बिहारी वाजपेयी 1968 में और 45 वर्ष की उम्र में लाल कृष्ण आडवाणी 1973 में भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. पचास से कम उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वालों में इससे पहले अमित शाह थे जो केवल 49 वर्ष की उम्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे. यही नहीं, नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले बिहार के ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी भारत से पहले नेता हैं. यह पूर्वी भारत में बीजेपी की मजबूती और उसके विस्तार का परिचायक भी है.

Screenshot 2025 12 14 224411

संगठन और सरकार में गहरा अनुभव
नवीन चाहे उम्र में कम हों लेकिन संगठन और सरकार में उनका गहन अनुभव है. उनके पिताजी पटना पश्चिम और अब बांकीपुर सीट से विधायक रहे. पिताजी के असमय निधन के बाद नितिन नवीन ने उनकी विरासत संभाली. 2006 में विधानसभा उपचुनाव में वे पहली बार पटना पश्चिम से जीत कर विधानसभा पहुंचे. तब से लगातार उन्होंने यहां से जीत हासिल की है. वे लगातार पांचवी बार यहां से जीते हैं.

Screenshot 2025 12 14 224348

नितिन नवीन ने हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 52 हजार वोटों से जीत हासिल की. 2021 में वे पहली बार नीतीश सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री बने. 2024 में उन्हें नगर विकास एवं आवास तथा विधि विभाग दिया गया और इस बार उन्हें फिर से पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई.

Screenshot 2025 12 14 224401

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

डोनाल्ड ट्रंप की ‘टैरिफ चेतावनी’ के बीच पुतिन की दोटूक: ग्लोबल साउथ बना आर्थिक विकास का नया केंद्र, ब्रिक्स देशों का व्यापार $1 खरब...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम' (SPIEF) के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति को...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 60 लाख पौधे, ई-व्हीकल्स और सोलर पावर के दम पर एकता नगर ने पेश किया ‘ग्रीन टूरिज्म’ का वैश्विक मॉडल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'हरित और सतत विकास' (Green & Sustainable Development) के सपने को साकार करते हुए गुजरात का...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...