fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentधर्मेंद्र के निधन के 39वें दिन फिर से रिलीज हो रही है...

धर्मेंद्र के निधन के 39वें दिन फिर से रिलीज हो रही है उनकी सुपरहिट फिल्म, देओल फैमिली से रहा है खास कनेक्शन

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने पर्दे पर अपनी अलग-अलग एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को खूब जीता.उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी का पिछले महीने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस गमगीन हैं. धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने पर्दे पर अपनी अलग-अलग एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को खूब जीता.उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं. उन्हीं में से एक धर्मेंद्र की एक फिल्म फिर से रिलीज हो रही है, जिसका देओल फैमिली के साथ खास कनेक्शन रहा है. अब धर्मेंद्र के निधन के एक महीने से ज्यादा समय बाद, उनकी सुपरहिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ (2011) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की तैयारी है. यह फिल्म धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने का एक खास तरीका होगा.

image 54


कब रिलीज हो रही है यमला पगला दीवाना
अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि ‘यमला पगला दीवाना’ इसलिए चुनी गई क्योंकि यह ज्यादा पुरानी नहीं है, आज भी ताजा और मजेदार लगती है. इसमें धर्मेंद्र जी अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ मुख्य भूमिका में हैं. तीनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. पहले प्लानिंग थी कि फिल्म इस शुक्रवार 19 दिसंबर को रिलीज हो, लेकिन रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के कारण तारीख बदल दी गई. अब ‘यमला पगला दीवाना’ नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. अंतिम फैसला जल्द ही लिया जाएगा.

image 55

क्या है यमला पगला दीवाना की कहानी
‘यमला पगला दीवाना’ समीर कार्निक ने निर्देशित की थी. इसका टाइटल धर्मेंद्र जी की पुरानी हिट फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ (1975) के मशहूर गाने ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ से लिया गया है. फिल्म में इस गाने का रीमिक्स वर्जन भी था, जो बहुत हिट हुआ. कहानी एक कनाडा में रहने वाले भारतीय युवक की है, जो बनारस जाकर अपने अलग हुए पिता और भाई को ढूंढता है. फिर तीनों पंजाब जाते हैं, जहां छोटे बेटे की प्रेमिका के पागलपन भरे परिवार से मजेदार पंगे होते हैं.

image 56

यमला पगला दीवाना का कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज पर पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये कमाए थे और कुल 55 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इसकी कॉमेडी, एक्शन और देओल फैमिली की केमिस्ट्री को बहुत सराहा गया. सफलता के बाद ‘यमला पगला दीवाना 2’ (2013) और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ (2018) भी बनीं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं. यह री-रिलीज फैंस को धर्मेंद्र जी की यादों को फिर से जीने का मौका देगी. उनके योगदान को सिनेमा जगत हमेशा याद रखेगा.

image 57

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...