fbpx
  Previous   Next
HomeHealthअगर आपको नींद बहुत ज्यादा आ रही है तो आपके शरीर में...

अगर आपको नींद बहुत ज्यादा आ रही है तो आपके शरीर में शर्तिया इस विटामिन की हो गई है कमी, जानिए ठीक करने के उपाय

दिनभर आंखे होती रहती हैं बंद, सुबह नहीं करता उठने का मन तो कुछ विटामिन ऐसे होते हैं जिनकी कमी से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे थकान और बहुत ज्यादा नींद आने लगती है.

पूरे दिन थकान हो रही हो या नींद आ रही हो. बहुत बार सुबह उठना भी बड़ा मुश्किल सा लगता है. अगर आपको हाल ही में सामान्य से ज्यादा नींद आने लगी है, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो गई है. विटामिन हमारे शरीर के सामान्य कार्यों के लिए बहुत जरूरी होते हैं. इनमें से कुछ विटामिन ऐसे होते हैं जिनकी कमी से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है, जिससे थकान और बहुत ज्यादा नींद आने लगती है. नींद की कमी कई बीमारियों का कारण बन सकती है. वहीं बहुत ज्यादा नींद आना भी चिंता की बात है. बहुत से लोग हैं जिनको अक्सर बहुत ज्यादा नींद महसूस होती है.
इन विटामिन की कमी से आने लगती है नींद.

106338209 1 56a884bc5f9b58b7d0f30781


विटामिन डी की कमी
विटामिन डी की कमी से अक्सर थकान, कमजोरी और बहुत ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है. यह विटामिन हमारे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, तो इसका सीधा असर हमारे एनर्जी लेवल पर पड़ता है, जिससे थकान और नींद बढ़ जाती है.

vitamin d sun

विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से भी शरीर में कमजोरी और नींद की समस्या हो सकती है. यह विटामिन हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है. जब शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है, तो ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे थकान और ज्यादा नींद आने की समस्या हो सकती है.

przedawkowanie witaminy b12 objawy i skutki 1

विटामिन सी की कमी
विटामिन सी की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे व्यक्ति को सामान्य से अधिक थकान और नींद आने लगती है. विटामिन सी शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है और इसके अभाव में व्यक्ति को दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है.

vitamin c

बहुत ज्यादा नींद आए तो क्या करें?
सूरज की रोशनी लें: विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूरज की रोशनी में कुछ समय बिताएं. टामिन बी12 डाइट: विटामिन B12 के लिए मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें. ताजे फल: विटामिन सी के लिए ताजे फल और सब्जियां खाएं. अगर आपको लगातार थकान और नींद आने की समस्या हो रही है, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सही समय पर विटामिन की कमी को पहचानकर उसका उपचार किया जा सकता है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.

images 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...