fbpx
  Previous   Next
HomeSportsकैगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, 141 साल में ये उपलब्धि हासिल करने...

कैगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, 141 साल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने रबाडा!

कैगिसो रबाडा का यह कारनामा बताने को काफी है कि उन्होंने कितना स्पेशल कारनामा कर दिखाया है. यह सम्मान हासिल करने वाले ग्रीनिज हालिया समय तक पहले और इकलौते खिलाड़ी

लॉर्ड्स मैदान में शतक बनाने या पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ी का नाम लॉर्ड्स मैदान के ऑनर्स बोर्ड पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है. यह सम्मान हासिल करने वाले ग्रीनिज हालिया समय तक पहले और इकलौते खिलाड़ी थे. लेकिन लॉर्ड्स में खेले जा रहे WTC Final मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट चटकाने वाले दक्षिण अफ्रीकी पेसर कैगिसो रबाडा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की. पहली पारी 5 और फिर दूसरी पारी में चार विकेट लेने के बाद रबाडा की खेल के महान दिग्गजों से तुलना होने लगी, लेकिन इससे अलग उनके हिस्से में एक ऐसा सम्मान आया, जो लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट इतिहास के करीब 141 साल के इतिहास में विंडीज के पूर्व ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज को ही मिला था.

image 24

WTC Final के पहले दिन से पहले तक लॉर्ड्स में टेस्ट इतिहास के 141 साल के इतिहास में केवल एक ही ऐसा खिलाड़ी था, जिनका नाम ‘होम ड्रेसिंग रूम यानि इंग्लिश टीम या ‘होम टीम’ का दर्जा प्राप्त किसी भी टीम का ड्रेसिंग रूम और ‘अवे ड्रेसिंग रूम यानि विदेशी टीम द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला ड्रेसिंग रूम के ऑनर्स बोर्ड पर सुनहरे अक्षरों में अंकित था. और यह खिलाड़ी विंडीज के ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज थे. साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 214 रन और फिर साल 1988 में 103 रन की पारी ने ग्रीनिज का नाम’अवे ड्रेसिंग रूम ऑनर्स बोर्ड पर सुनहरे अक्षरों में अंकित करा दिया.

Screenshot 2025 06 13 214639

लेकिन जिस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि यह साल 1987 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के लिए खेलते हुए शेष विश्व एकादश के खिलाफ उनकी 122 रन की ही पारी थी, जिसने उनके नाम को घरेलू ड्रेसिंग रूम के ऑनर्स बोर्ड पर अंकित कराया. अब WTC Final में उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर सहित 5 विकेट चटकाने के बाद रबाडा भी ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराने के पात्र हो गए. अब जबकि WTC Final के लिए दक्षिण अफ्रीका को लॉर्ड्स में ‘होम ड्रेसिंग रूम’ आवंटित किया गया था, तो रबाडा के पहली पारी में चटकाए 5 विकट ही उन्हें गॉर्डन ग्रीनिज क्लब में शामिल कराने के लिए काफी थे.

Screenshot 2025 06 13 214722

इससे पहले कैगिसो रबाडा ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 52 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. इस प्रदर्शन से उनका नाम तब अवे ड्रेसिंग रूम (विदेशी टीम का ड्रेसिंग रूम) के ऑनर्स बोर्ड पर आ गया था, लेकिन अब लॉर्ड्स में एक और ‘पंजे’ के साथ रबाडा ने वह कर दिखाया, जो 141 साल के इतिहास में सिर्फ गॉर्डन ग्रीनिज ही कर सके थे. लॉर्ड्स में खेले 3 टेस्ट मैचों में रबाडा 2 ‘पंजे’ सहित कुल 18 विकेट चटका चुके हैं. वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा के नाम पर इतने ही मैचों में 26 विकेट लेने का रिकॉर्ड है.

Screenshot 2025 06 13 214748

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...