fbpx
  Previous   Next
HomeNationउत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसा गिराने के बाद हंगामा, जमकर मचा बवाल,...

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मदरसा गिराने के बाद हंगामा, जमकर मचा बवाल, पुलिस को शूट एट साइट के ऑर्डर

अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल.

हल्द्वानी के बनभुलपुरा में गुरुवार को हुए पथराव में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ. नगर निगम की टीम आज जेसीबी लेकर पहुंची इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

111121212 1

इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस एवं इंटेलिजेंस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं.

IMG 20240208 WA0040

अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया है. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी टीम मौके पर मौजूद रही. कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले अराजक तत्वों ने पुलिस कर्मियों और पत्रकारों पर जमकर पथराव किया. इससे कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए . इसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ बल प्रयोग किया और आंसू गैस छोड़ी.

12111212121

जिलाधिकारी ने फोन पर मुख्यमंत्री को बताया कि अशांत क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा हालात को सामान्य बनाए रखने के लिए दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं.

PgaIrX1u 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग (IMD)...

सावधान! कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी 6 महीने की ‘बायोमेट्रिक हिस्ट्री’

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। नया बैंक खाता खुलवाने...

स्मार्टफोन्स पर अचानक बजा SOS सायरन! दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में सरकार ने भेजा इमरजेंसी अलर्ट, जानें क्या है वजह

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों के स्मार्टफोन...