fbpx
  Previous   Next
HomeSportsईशान किशन पर कोच राहुल द्रविड़ की बात अनसुनी करने के चलते...

ईशान किशन पर कोच राहुल द्रविड़ की बात अनसुनी करने के चलते BCCI ले सकती है ये बडा ‘एक्शन’

ईशान किशन कोच राहुल द्रविड की सलाह को लगातार इग्नोर करने के चलते बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी हाथ धोना पड़ सकता है

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के सितारे आजकल गर्दिश में है. दक्षिण अफ्रीकी दौरे से अपना नाम वापस लेने के बाद ईशान किशन को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जगह नहीं मिली और उसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया. राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन को लेकर साफ कहा था कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा और उसके बाद ही टीम इंडिया में उनके दरवाजे खुलेंगे. हालांकि, ईशान किशन इसके बाद भी रणजी ट्रॉफी से दूर हैं.

Ishan Kishan


ईशान किशन दिसंबर की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने इस दौरे की टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया. ईशान किशन ने मानसिक थकान को इसका कारण बताया था. राहुल द्रविड़ ने जब ईशान किशन को लेकर सवाल हुआ था तो मुख्य कोच ने साफ किया था कि उन्हें वापसी के लिए घरेलू सर्किट में खेलना होगा, जिसके बाद ही उनके चयन के लिए विचार किया जाएगा. हालांकि, राहुल द्रविड़ की इस टिप्पणी के बाद भी ईशान किशन ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के प्रति कोई झुकाव नहीं दिखाया. ईशान किशन ने झारखण्ड के लिए रणजी भी नहीं खेला है. झारखण्ड 9 फरवरी से सीजन का अपना आखिरी रणजी मैच खेलेगी और ईशान इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Kishan

ईशान किशन को लेकर इस बात पर भी चर्चा चल रही है कि क्या उनकी लगातार अनुपस्थिति के चलते उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी हाथ धोना पड़ेगा. वर्तमान में, ईशान केंद्रीय अनुबंध में ग्रेड सी में हैं और उन्हें हर साल सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दूसरे टेस्ट में केएस भरत ने बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है ऐसे में ईशान के पास इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खेलने का अच्छा मौका होता, लेकिन ऐसा समझा जाता है कि वह इस अवसर से चूक गए हैं.

Ishan Kishan 2

वहीं अब खबर है कि ईशान किशन बीते कुछ सप्ताह से हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ बड़ौदा में किरण मोरे अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं. 25 वर्षीय कीपर-बल्लेबाज पिछले कुछ हफ्तों से बड़ौदा में रिलायंस स्टेडियम में अपने कौशल को निखारने के लिए बड़ौदा में रह रहे हैं. हालांकि, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वह कब एक्शन में लौटने का इरादा रखते हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ईशान किशन अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे.

Ishan Kishan in Baroda

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...