fbpx
  Previous   Next
HomeNationछह दिनों बाद सेफली अपने घर पहुंचे सैफ, फकीर नामक बंगलादेशी मुस्लिम...

छह दिनों बाद सेफली अपने घर पहुंचे सैफ, फकीर नामक बंगलादेशी मुस्लिम ने चाकू से सैफ को किया था घायल !

सैफ अली खान अपने बच्चों और घरेलू सहायिका के लिए हमलावार से भिड़ गए जिसमें हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया था जिसके बाद से वह लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.

अभिनेता सैफ अली खान छह दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गए हैं. सैफ को घर लाने के लिए उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान लीलावती अस्पताल पहुंची थीं. डॉक्टरों ने अभिनेता को सुझाव दिया है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और दिन आराम करने की जरूरत है. अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी हुई थी.

Screenshot 2025 01 21 214628

दरअसल, 16 जनवरी को घर में हुए हमले में अपने बच्चों और घरेलू सहायिका को बचाने के दौरान घायल हो गए थे. हमलावर उनके बेटे जेह के कमरे में घुसन की कोशिश कर रहे छे जिससे अभिनेता अभिनेता जाग गए. उन्होंने बाहर आकर देखा कि अपराधी उनकी घरेलू सहायिका को कब्जे में लेने की कोशिश रहा था, ये देखकर सैफ ने अपराधी से उन्हें बचाने की कोशिश की, जिस पर उसने सैफ पर हमला कर दिया. उन्होंने बच्चों और घरेलू सहायिका को पहले सेफ किया और फिर हमलावार से भिड़ गए. शख्स ने चाकू से छह बार सैफ पर वार किया. छह घावों में से दो गंभीर थे. ये जख्म उनकी रीढ़ की हड्डी के करीब थे.

Screenshot 2025 01 21 214714

बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते पहुंचा मुंबई
आरोपी पश्चिम बंगाल में कुछ सप्ताह तक रहा और फिर नौकरी की तलाश में मुंबई आ गया. फकीर ने अपने लिए भी आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा. उसने मुंबई में ऐसी जगहों पर काम करना चुना, जहां उसे दस्तावेज देने की जरूरत नहीं थी और मजदूरों के एक ठेकेदार अमित पांडे ने उसे वर्ली और ठाणे के पब और होटलों में हाउसकीपिंग का काम दिलाने में मदद की.

Screenshot 2025 01 21 214741

फकीर के सेलफोन की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसने बांग्लादेश में कई फोन कॉल किए थे और पड़ोसी देश में अपने परिवार को फोन करने के लिए उसने कुछ मोबाइल एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल किया था. पुलिस आरोपी के पास से वारदात के वक्त पहने कपड़े और ईयरफोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज चुकी है. पुलिस के अनुसार, सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे के बाथरूम की खिड़की में लगी जाली टूटी हुई मिली. आरोपी वहीं से घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को आरोपी के पास से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है.

Screenshot 2025 01 21 221028

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS