fbpx
  Previous   Next
HomeNationभारत लाया जा रहा है 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा !...

भारत लाया जा रहा है 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ! आतंकवादी राणा के लिए इन दो शहरों में क्यों हो रही है पुख्ता तैयारी?

दिल्ली में एनआईए के मुख्यालय में रखा जाएगा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा . वहीं उससे कई हफ्ते तक पूछताछ होगी. उसके रहने के लिए दिल्ली और मुंबई की दो जेलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित कुमार डोभाल की देखरेख में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से भारत रवाना हो चुकी है. इस समय वह NIA की हिरासत में है. भारत लाए जाने के बाद उसे दिल्ली में NIA के मुख्यालय में रखा जाएगा. वहीं से उसे अदालत में पेश किया जाएगा. भारत में राणा को रखने के लिए दिल्ली और मुंबई की दो जेलों में तैयारियां की गई हैं. जांच एजेंसियां इस पूरे ऑपरेशन में काफी गोपनियता बरत रही हैं.
इन दो शहरों की जेलों में की गई हैं तैयारियां.

Screenshot 2025 04 09 134514 1

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली और मुंबई की एक-एक जेल में तहव्वुर राणा के लिए खास इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं. ये तैयारियां प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिकी अदालत के दिशा-निर्देशों के मुताबिक किए गए हैं. राणा के प्रत्यर्पण का पूरा अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित कुमार डोभाल की देख-रेख में चलाया जा रहा है. इसमें गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मदद कर रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि तहव्वुर राणा को भारत लाने जाने के बाद एनआईए के मुख्यालय में रखा जाएगा. वहीं से कानूनी प्रक्रिया शुरू कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा. एनआईए पूछताछ के लिए राणा का रिमांड मांगेगी. एनआईए उससे कई हफ्ते तक पूछताछ कर सकती है. एनआईए की पूछताछ के बाद राणा से पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस भी अदालत में अर्जी लगा सकती है.

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की कार्रवाई
कुछ समय पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों ने राणा की याचिका खारिज कर दी थी. यह भारत को प्रत्यर्पित किए जाने से बचने उसका अंतिम प्रयास था, जो विफल हो गया. राणा ने 27 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट न्यायाधीश और नाइंथ सर्किट की सर्किट न्यायाधीश एलेना कागन के समक्ष बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए इमरजेंसी एप्लीकेशन दिया था.कागन ने मार्त के शुरूआत में उसकी अर्जी खारिज कर दी थी. इसके बाद राणा ने नए सिरे से अर्जी लगाई. उसने अनुरोध किया था कि उसकी अर्जी को चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स को भेजा जाए.

Screenshot 2025 04 09 134454

मुंबई हमले के गुनहगार है तहव्वुर राणा
राणा पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है. वह 26 नवंबर 2008 को मुंबई में कई जगह पर हुए हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है. इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे. इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था. सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में नौ आतंकी मारे गए थे. कसाब नाम के एक आतंकी को जिंदा पकड़ा गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कसाब को मुंबई की एक जेल में फांसी दे दी गई थी. मुंबई हमले में सजा पाने वाला एक मात्रा आतंकी कसाब ही था. उसके अलावा अभी तक किसी भी व्यक्ति को सजा नहीं हुई है.

Screenshot 2025 04 09 134418

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...