fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsसासाराम में 10वीं के छात्र की हत्या ! परीक्षा कक्ष में नकल...

सासाराम में 10वीं के छात्र की हत्या ! परीक्षा कक्ष में नकल नहीं करने देने पर साथी छात्र ने चला दी गोली

10वीं के एग्जाम के दौरान कुछ छात्रों को दूसरे की आंसर शीट से नकल नहीं करने दी गई तो वे भड़क गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और गोली चला दी.

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में 10वीं की परीक्षा के दौरान गोली चलने से एक छात्र की मौत. मीडिया जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र में कुछ छात्र दूसरे छात्र की आंसर शीट देखकर नकल करना चाहते थे. लेकिन उनको ऐसा करने नहीं दिया गया. बस इसी बात पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. उनके बीच जमकर बवाल हुआ. पहले मारपीट हुई फिर गोलियां चल गईं. गोली लगने से एक छात्र की मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र घायल हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में काफी गुस्सा है. वहीं इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहां भारी पुलिस बल तैनात है.

Screenshot 2025 02 21 233202

सासाराम में 10वीं के छात्र की हत्या
पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. दिल दहलादेने वाली ये घटना धौदाड़ थाना क्षेत्र की है. मारे गए छात्र का नाम अमित कुमार है. वह 10वीं का छात्र है. ये मामला सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल का है. यहां 10वीं के एग्जाम चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक, एग्जाम के दौरान कुछ छात्रों को दूसरे की आंसर शीट से नकल नहीं करने दी गई तो वे भड़क गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.

Screenshot 2025 02 21 234627
प्रतिकात्मक चित्र

नकल नहीं करने देने पर चली गोलियां
देखते ही देखते वहां गोलियां चल गई और एक गोली छात्र अमित कुमार को जा लगी. इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया. उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है. छात्र की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में काफी गुस्सा है. गुस्साएं लोगों ने डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पास हाईवे को जाम कर दिया. पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है.

Screenshot 2025 02 21 234449

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

1 जून से बदल रहे हैं देश के 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, UPI पेमेंट से लेकर टैक्स और ट्रेन के सफर तक, आम...

नया महीना शुरू होने के साथ ही देश में आम जनता के बजट और दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं।...

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग (IMD)...

सावधान! कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी 6 महीने की ‘बायोमेट्रिक हिस्ट्री’

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। नया बैंक खाता खुलवाने...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...