fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest NewsNo Smoking देश बना मालदीव, देश के युवा नहीं फूंक पाएंगे तंबाकू,...

No Smoking देश बना मालदीव, देश के युवा नहीं फूंक पाएंगे तंबाकू, पर्यटकों के लिए भी धुंए का छल्‍ला बैन 

मालदीव घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को भी कानून मानना ​​होगा. हालांकि सरकार का कहना है कि स्मोकिंग बैन का टूरिज्म पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.

मालदीव ने एक बड़ा फैसला किया है. देश में अब ऐसे युवाओं के लिए स्‍मोकिंग यानी धूम्रपान को बैन कर दिया गया है जिनका जन्‍म 1 जनवरी 2007 को या फिर इसके बाद हुआ है. इस फैसले के साथ ही मालदीव दुनिया का वह अकेला देश बन गया है जिसने तंबाकू के सेवन पर इस तरह से बैन लगाया है. देश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को इस बारे में ऐलान किया गया है.

image 17

खरीदारी और बिक्री भी हुई बैन 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि युवाओं के लिए तंबाकू का प्रयोग, इसे खरीदना और देश में इसकी बिक्री गैरकानूनी होगी. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि यह ऐलान सरकार के उस मजबूत इरादे को दिखाता है जिसके तहत युवाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसानों से बचाना है. देश के तंबाकू नियंत्रण बोर्ड के उपमुखिया अहमद अफाल ने बीबीसी को बताया कि देश में पिछले साल वेपिंग पर बैन लगाया गया था और यह नई पीढ़ी को तंबाकू से दूर रखने की दिशा में एक अच्‍छा कदम साबित हुआ है. 

image 18

उम्र वैरीफाई करना जरूरी 

इस नए बैन के तहत तंबाकू के हर प्रकार को बैन कर दिया गया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा, ‘ बैन के तहत रिटेलर्स को बेचने से पहले उम्र वेरिफाई करनी जरूरी है’ और यह भी कहा कि यह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल के तहत मालदीव की जिम्मेदारियों के मुताबिक ही है.

image 19

अफाल ने कहा कि वेपिंग पर देश की सख्ती एक जरूरी पहला कदम था क्योंकि ‘ये नए स्टाइलिश गैजेट इंडस्ट्री की तरकीबें हैं जिनसे युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने के लिए उकसाया जाता है, जो निश्चित रूप से उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है.’ पिछले साल, मालदीव ने किसी के लिए भी, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और वेपिंग प्रोडक्ट्स को इंपोर्ट करना, बेचना, रखना, इस्तेमाल करना या बांटना गैर-कानूनी कर दिया था. 

image 20

टूरिस्‍ट्स भी रखें ध्‍यान 

मालदीव घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को भी कानून मानना ​​होगा. हालांकि अफाल का कहना है कि स्मोकिंग बैन का टूरिज्म पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा, ‘लोग मालदीव इसलिए नहीं आते कि वे स्मोक कर सकते हैं. वो यहां के खूबसूरत बीच के लिए आते हैं, समुद्र के लिए आते हैं, धूप और ताजी हवा के लिए आते हैं.’ टूरिज्म डेटा का हवाला देते हुए, मिस्टर अफाल ने कहा कि नए नियमों के बावजूद किसी भी टूरिस्ट ने बुकिंग कैंसिल नहीं की है और पिछले साल आने वालों की संख्या बढ़ी है. उन्होंने कहा, ‘हम अगले साल दो मिलियन से ज्‍यादा टूरिस्ट्स के आने का अनुमान लगा रहे हैं. 

image 21

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...