fbpx
  Previous   Next
HomeNationभांजों की शादी में 2 करोड़ का मायरा, मामा ने दिए 1.11...

भांजों की शादी में 2 करोड़ का मायरा, मामा ने दिए 1.11 करोड़ कैश, 31 तोला सोना और सवा किलो चांदी

इस मायरे की इस रस्म में RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है

बीकानेर के नोखा में दो मामा ने मिलकर भांजों की शादी में करीब 2 करोड़ रुपए का मायरा भरा. 1 नवंबर की शाम को नोखा में गिरधारी और जगदीश गोदारा के बच्चों की शादी में मायरा की रस्म हुई. सीनियाला गांव के निवासी भंवर और जगदीश लेघा ने अपनी बहन मीरा के बच्चों की शादी में रस्म निभाई. इसमें एक करोड़ 11 लाख नगद, सवा किलो चांदी और 31 तौला सोना भी दिया. सोना और चांदी की कीमत करीब 45 लाख बताई जा रही है. मायरे का वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय़ बना हुआ है. वहीं, लोगों ने इसे यादगार पल भी बताया.

Screenshot 2025 11 04 200740

मायरे का वीडियो वायरल

जेपी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक भंवर लेघा और जगदीश लेघा ने अपनी बड़ी बहन मीरा के बच्चों की शादी में मायरा भरा. मीरा के दो बच्चों की शादी है. भंवर लेघा ने बताया कि हम दो भाई और तीन बहनें है. यह हमारे परिवार का पहला मायरा है. इसकी चर्चा अब पूरे जिले में जोरों पर है. स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस भव्य आयोजन की तस्वीरें वायरल हो रहे हैं.

Screenshot 2025 11 04 184940

लोग बोले- यह परिवार और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक

कार्यक्रम में शामिल लोगों का मानना है, “यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक है. दोनों भाइयों ने भांजों के प्रति अपना स्नेह और जिम्मेदारी निभाने के लिए इसे यादगार बनाया. समारोह में गहनों, कपड़ों और नकदी के साथ-साथ रिश्तों की गहराई झलकती दिखी.”

image 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...