fbpx
  Previous   Next
HomeNationकोलकाता रेप-मर्डर में CBI करेगी पॉलीग्राफी टेस्ट, संजय रॉय, संदीप घोष और...

कोलकाता रेप-मर्डर में CBI करेगी पॉलीग्राफी टेस्ट, संजय रॉय, संदीप घोष और 4 डॉक्टर… इनके पास क्या हैं वो राज जो से उगलवाएगी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में में CBI को शक है कि मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष एक बड़ा राज छिपाए बैठे हैं.

CBI मुख्य आरोपी सजंय रॉय, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उन 4 डॉक्टरों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाना चाहती है, जिन्होंने पीड़िता के साथ वारदात की रात डिनर किया था. कोर्ट ने इस बीच संदीप घोष और 4 डॉक्टरों की पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दे दी है. जबकि मुख्य आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत पहले ही मिल गई थी. दरअसल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस मामले की जांच CBI कर रही है. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई हुई. CBI ने कोर्ट को बताया कि क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ होने की बात हुई है.

7878787

अब तक की जांच के बाद CBI को लगता है कि उसकी पूछताछ में यह किरदार सच नहीं बता रहे हैं. या कुछ सच छिपा रहे हैं. इसलिए CBI ने यह तय किया कि इन सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाना जरूरी है. पिछले 7 दिनों की पूछताछ में संदीप घोष ने जो बयान दिए, वो जांच एजेंसी के गले नहीं उतर रही. ऐसे में CBI को शक है कि मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष एक बड़ा राज छिपाए बैठे हैं.

21212121211

इन सवालों के जवाब मिलने जरूरी
जांच सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए CBI को कुछ सवालों के जवाब चाहिए. अखिर कत्ल की रात 4 डॉक्टरों ने पीड़िता से क्या बातें की? उन्होंने क्या खाना खाया? डिनर करने के बाद आखिर क्या हुआ? पीड़िता कहां गई? वो 4 डॉक्टर कहां गए? 4 डॉक्टर डिनर के बाद दोबारा कब मिले?

images 7

दरअसल, CBI के लिए वो 4 डॉक्टर इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि उन्होंने ही मुख्य आरोपी सजंय रॉय के अलावा पीड़िता को उस रात जिंदा देखा था. मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म बड़ी आसानी से कबूल कर लिया है. लेकिन, CBI के उसके बयानों पर शक है. ऐसे में 4 डॉक्टरों के बयान लेने के बाद भी जांच एजेंसी पॉलीग्राफ टेस्ट करवाना चाहती है.

kolkata

कब हुई हत्या?
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की 8-9 अगस्त की रात को रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. उसकी लाश कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिली. उसकी दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. गर्दन और जबड़े की हड्डी टूटी थी. पुलिस ने केस दर्ज किया. इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कोलकाता पुलिस का एक नागरिक स्वयंसेवक है. बताया जा रहा है कि अस्पताल के सभी विभागों में उसकी पहुंच थी. कई आरोपियों की तलाश जारी है.

Kolkata Doctor Murder Case 2

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर क्या हैं आरोप?
संदीप घोष पर फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को टारगेट करने, उनकी रैगिंग कराने और उन्हें शराब पिलाने का आरोप है. फर्स्ट ईयर की फीमेल स्टूडेंट्स और अस्पताल की फीमेल स्टाफ को टारगेट करके उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का भी आरोप है. उनपर अनक्लेमड लाशों को प्राइवेट हॉस्पिटल को देने और शवों की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया गया है. यही नहीं, संदीप घोष पर करप्शन का मामला भी है.

Kolkata rape murder case 4291

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अली खामेनेई के निधन पर भारत की संवेदना, दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद दुनिया भर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

RELATED NEWS

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

अमेरिका-ईरान टकराव के बीच भारत आश्वस्त, देश में पर्याप्त तेल-गैस भंडार से सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों में चिंता बढ़ा दी है, लेकिन भारत सरकार ने स्पष्ट किया है...